{"_id":"5a2d89d14f1c1b59678c14bd","slug":"21512933841-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद की मूक बधिर ज्योति ने नेशनल में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद की मूक बधिर ज्योति ने नेशनल में जीता कांस्य पदक
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित नेशनल सीनियर्स गेम्स ऑफ द डेफ में फतेहाबाद निवासी ज्योति ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मूक बधिर ज्योति के पति अजीत भी क्रिकेट वर्ल्ड कप व एशिया कप जीत चुके हैं।
रांची में एक से 1 से 6 दिसंबर तक चली प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन में फतेहाबाद निवासी ज्योति ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि दूसरे स्थान पर हरियाणा की टीम रही। प्रतियोगिताओं कुश्ती, टेनिस, स्विमिंग, लॉन टेनिस, जूडो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन व एथलेेस्टिक्स आदि खेलों का आयोजन किया गया। ज्योति के ससुर सतनाम ने बताया कि उनका बेटा अजीत व उसकी पत्नी ज्योति दोनों की अच्छे खिलाड़ी हैं। नेशनल स्तर पर कई पदक हासिल कर चुके हैं। लेकिन आज तक उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। सतनाम का कहना है कि यदि सरकार से मदद मिलती तो वे और अधिक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।