फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कपास चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, भूना के कार्यवाहक एसएचओ निलंबित

कपास चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, भूना के कार्यवाहक एसएचओ निलंबित

Wed, 06 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कपास चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, भूना के कार्यवाहक एसएचओ निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना(फतेहाबाद)।
कंबोज मोहल्ला में नरमा चोरी के आरोपी युवक के पुलिस हिरासत से भाग जाने के कारण पुलिस थाना के कार्यवाहक इंचार्ज एवं एसआई महेंद्र सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को एसआई को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्र में उक्त युवक की पिटाई का मामला सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली चर्चा में है।
क्या है मामला
कंबोज मोहल्ले में तीन दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। जिसको लेकर मोहल्लावासी भी सतर्क हो गए थे। सोमवार शाम दो युवक भैंस व्यापारी देशराज कंबोज के घर में नरमा की गठरी चोरी कर निकले। घटना के तुरंत बाद ही महिलाओं ने उन्हें देख लिया और गठरी उठाने वाले युवक को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। पकड़े गए की पहचान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी प्रवीन उर्फ पोन्नी के रूप में हुई है। वार्डवासियों ने उक्त युवक की जमकर धुनाई की और उसके साथी पंकज की जानकारी ली। लोगों ने आरोपी युवक को सरेआम पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने देररात देशराज की शिकायत पर आरोपी युवक प्रवीन उर्फ पोन्नी व पंकज के विरुद्व चोरी का मामला दर्ज भी कर लिया था। लेकिन मोहल्ला वासियों द्वारा पुलिस को सौंपा गया प्रवीन कस्टडी से फरार हो गया। कार्यवाहक इंचार्ज आरोपी प्रवीन को एक कमरे में छोड़कर गश्त पर गए थे। उसी दौरान प्रवीन पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कमरे से निकल भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि चोरी के मामले में पकड़े गए युवक के पुलिस हिरासत से भागने के मामले में सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की लापरवाही रही है। इसके चलते मंगलवार को तुरंत प्रभाव से एसआई को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच डीएसपी हैड क्वार्टर को सौंप दी गई है।


दो अन्य कर्मचारियों पर भी गिर सकती है गाज
चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में जहां एसपी ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है, वहीं एक होमगार्ड व एक एसपीओ की कार्रवाई पर ही प्रश्नचिन्ह लगाया है। इसकी जांच बैठा दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद उक्त दोनों पर भी विभागीय गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed