{"_id":"5a170eb84f1c1b86698bd656","slug":"21511460536-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली वितरण निगम ने कृषि उपभोक्ताओं को दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली वितरण निगम ने कृषि उपभोक्ताओं को दी राहत
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली वितरण निगम ने कृषि उपभोक्ताओं को दी राहत
फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने कृषि उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए किसानों द्वारा लोड बढ़ाने की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। अब किसान केवल 1500 रुपये प्रति बी.एच.पी. का भुगतान करके अपने ट्यूब्वैल का लोड बढ़वा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पहले लोड बढ़वाने के लिए अनुमानित लागत का पूरा भुगतान करना पड़ता था, जिसमें ट्रांसफार्मर व अन्य सभी तारों का खर्च भी किसान को वहन करना पड़ता था। अब किसानों को बेहतर सुविधा देते हुए यह भार कम करके 1500 रुपये प्रति बी.एच.पी. कर दिया गया है। ऐसे में लाखों किसानों को बड़ी राहत मिली है। निगम कृषि उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे अपने बढ़े हुए लोड को नियमित करवा कर इस सुविधा का लाभ उठाएं। निगम सभी उपभोक्ताओं को सुचारू एवं निर्बाध बिजली सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।