Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Taking big strides toward dreams on the hockey field one small step at a time.

Fatehabad News: नन्हे कदमों से हॉकी के मैदान में सपनों की बड़ी उड़ान

Sun, 01 Nov 2026 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Nov 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Taking big strides toward dreams on the hockey field one small step at a time.
​​खिलाड़ी भव्या
फतेहाबाद। उम्र भले ही छोटी हो लेकिन सपनों को पूरा करने का हौसला बड़ा है। हाथों में हॉकी स्टिक थामकर गांव बैजलपुर की सात वर्षीय भव्या सुंडा इसी हौसले के साथ मैदान में पसीना बहा रही है। चार साल की उम्र से शुरू हुआ उसका हॉकी का सफर अब लग्न के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पहली कक्षा की छात्रा भव्या का सपना हॉकी के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाना है। भव्या की इस छोटी सी उम्र में खेल के प्रति लगन और नियमित अभ्यास उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि उसके इस सफर में पिता प्रदीप कुमार ही कोच और मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

वह पिछले तीन वर्षों से बेटी को हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। भव्या की खेल में रुचि देखकर उन्होंने उसे छोटी उम्र से ही हॉकी की बारीकियां सिखानी शुरू कर दी थीं। प्रदीप कुमार का प्रयास है कि बेटी की पढ़ाई के साथ खेल प्रतिभा भी निखरे। इसके लिए वह नियमित अभ्यास करवाते हैं और उसका उत्साह बढ़ाते हैं। उनका मानना है कि खेल में सफलता के लिए शुरुआती प्रशिक्षण के साथ निरंतर अभ्यास और धैर्य जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed