{"_id":"596a58a24f1c1bdc168b480e","slug":"21500141730-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद पर कैंटर यूनियन में जबरन उगाही करने का आरोप, कैंटर चालक ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पार्षद पर कैंटर यूनियन में जबरन उगाही करने का आरोप, कैंटर चालक ने पुलिस को दी शिकायत
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पार्षद पर कैंटर यूनियन में उगाही का आरोप
फतेहाबाद।
कैंटर यूनियन के एक चालक ने यूनियन के प्रधान रहे और पूर्व पार्षद पर उससे जबरन उगाही करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में चालक ने पुलिस को शिकायत की है। चालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कैंटर चालक पशु मेले पर लोडिंग के लिए वाहन खड़े करते हैं। उसका आरोप है कि यूनियन का पदाधिकारी पूर्व पार्षद सुभाष पपिया भाजपा से है और जबरन वसूली करता है। राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसने पैसे देने से इंकार किया तो उससेे धक्काशाही की जाती है और पशु मेले में गाड़ी नहीं लगने दी जाती। उसने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत जब एसपी को दी गई तो प्रधान सतपाल सिंह, सुभाष पपिया ने उसे कैंटर यूनियन में पंचायत के लिए बुलाया और उससे मारपीट की। उसका यह भी आरोप लगाया कि उक्त पूर्व पार्षद ने उसकी जेब से 36 हजार रुपये निकाल लिए। इस बारे में थाना कार्यकारी प्रभारी जगदीश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। इस बारे में बात करने के लिए जब कैंटर यूनियन के पदाधिकारी सुभाष पपिया से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर कवरेज एरिया से बाहर था।