फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   215 kg firecrackers recovered from warehouse located in Tohana city

Fatehabad News: टोहाना शहर स्थित गोदाम से 215 किलो पटाखे बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
215 kg firecrackers recovered from warehouse located in Tohana city
टोहाना। एडीजीपी हिसार एवं एसपी सिक्योरिटी टीम की सूचना के आधार पर शहर पुलिस की टीम ने बक्शी गली में स्थित पटाखों के गोदाम पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान शहर पुलिस की एसआई प्रियंका के साथ पुलिस बल मौजूद रहा तथा टीम ने 215 किलो पटाखे बरामद किए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एडीजीपी हिसार एवं एसपी सिक्योरिटी टीम के पास गुप्त सूचना थी कि शहर के बीचोबीच बिना लाइसेंस के पटाखों का स्टॉक रखा गया है जिसके बाद एसआई प्रियंका के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। छापे के दौरान गोदाम मालिक मालिक अजय मौजूद मिला। जांच करने पर भारी 215 किलो में पटाखे बरामद किए गए। गौरतलब है कि शहर में अनेक जगहों पर बिना लाइसेंस लोगों ने करोड़ाें रुपये के पटाखों का स्टॉक रखा है। प्रशासन द्वारा दुकानदार से बिल व लाइसेंस की मांग की गई है। जांच अधिकारी एसआई प्रियंका ने बताया कि मामले में गोदाम मालिक मालिक अजय के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed