{"_id":"67d9b4cc42e7498264057fb5","slug":"21000-rupees-fine-imposed-on-youths-fishing-in-panchayati-johar-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-130888-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मछली पकड़ रहे युवकों पर 21,000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मछली पकड़ रहे युवकों पर 21,000 रुपये जुर्माना
Tue, 18 Mar 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
गांव काजल हेड़ी में मछली पकड़ने के आरोप में पकड़े गए युवक।
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी के पंचायती जोहड़ से मछली पकड़ने आए चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर 21,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। चारों युवक सोमवार देर रात को जोहड़ से मछली पकड़ रहे थे, तब उन्हें पकड़ा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला के साथ लगते पंचायती जोहड़ के पास चार युवकों को घूमते देखा गया। इस पर ग्रामीणों को युवकों पर तालाब से कछुए पकड़ने का शक हुआ है, लेकिन ग्रामीणों ने उनसे कोई सवाल जवाब नहीं किए। चारों युवकों ने पास लगती नहर में मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाया हुआ था। गांव के लोगों ने उनको करीब 20 मछलियों के साथ पकड़ लिया।
मछली पकड़ने आए व्यक्तियों की पहचान ओमप्रकाश, राजू, सतनाम और कृष्ण निवासी गांव एमपी रोही के रूप में हुई। ग्रामीणों ने गांव एमपी रोही के सरपंच रामेश्वर व काजलहेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल को गोशाला में बुलाकर पंचायती तौर पर युवकों पर 21,000 रुपये का जुर्माना लगाया। पकड़े गए युवकों से लिखित में मछली पकड़ने का आरोप कबूल करवाया गया। युवकों की दो बाइकों को गोशाला में रखवा दिया। युवक जब जुर्माना राशि जमा करवा देंगे तब उनकी बाइक लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
:: गांव के जोहड़ में नहर का साफ पानी डाला जाता है। इस जोहड़ से गांव के पशु पानी पीते है। ऐसे में ग्रामीणों की ओर जोहड़ में करीब 100 वर्ष पुराने कछुए और मछलियां हैं। जोहड़ में ग्रामीणों हर रोज इनको आटा व खाद्य सामग्री डालते हैं। जोहड़ से किसी भी व्यक्ति पर मछली व कछुए पकड़ने की पाबंदी लगाई है। चारों युवकों पर 21,000 रुपये का जुर्माना लगाया है ताकि कोई और व्यक्ति ऐसा न करे।
जगतपाल, सरपंच प्रतिनिधि, गांव काजलहेड़ी।