फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   21 species of birds coming from abroad in village Kalvan

Fatehabad News: गांव कालवन में विदेश से आ रहे 21 प्रजातियों के पक्षी

Mon, 17 Feb 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
21 species of birds coming from abroad in village Kalvan
टोहाना के गांव कालवन स्थित प्रवासी पक्षी केंद्र में आए प्रवासी पक्षी।
टोहाना। गांव कालवन स्थित प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल पर 21 प्रवासी और 12 भारतीय सहित 34 प्रजातियां देखी जा रहीं हैं। विशेषज्ञों की टीम भी इस महर्षि दयानंद सरस्वती प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल का दौरा कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव कालवन की सरपंच कविता देवी, पूर्व सरपंच भरत सिंह और ग्रामीण सुरेश सोनी ने बताया कि गांव में बने इस प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल पर मौसम के अनुसार कई देशों से पक्षी आते हैं। यहां 34 प्रजातियों के 1,806 पक्षी गांव में देखे गए हैं, इनमें चार प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। इन प्रजातियों में कॉमन पोचार्ड और ब्लैक-टेल्ड गोडविट यह दोनों विदेशी पक्षियों कालवन में मिले हैं। कॉमन पोचार्ड को छोटी लालसरी पक्षी भी कहते हैं।
विज्ञापन

इन प्रजातियों के विलुप्त होने का कारण जलवायु परिवर्तन बताया गया है। पहले इस क्षेत्र में पेड़, पौधे अधिक होते थे लेकिन अब पेड़, पौधे काटे जाने से यह प्रजातियां विलुप्त होती जा रहीं हैं। ऐसे में इनके संरक्षण के लिए लोगों को भी पहल करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना, नरवाना, उकलाना, हिसार और जींद आदि क्षेत्रों से लोग दुर्लभ पक्षी देखने के लिए यहां आते हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ नई दिल्ली के डॉ. टीके राय समेत हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड और वन विभाग की टीम भी यहां पहुंचकर निरीक्षण कर चुकी है। ग्रामीणों ने इन अधिकारियों से कहा कि प्रवासी पक्षी संरक्षण स्थल को बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार को इसे विश्व धरोहर बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed