{"_id":"5c7c1965bdec2273816678bc","slug":"201551636837-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, टाइप टैस्ट ना लेने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, टाइप टैस्ट ना लेने पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइपिंग टेस्ट नहीं लिए जाने से कर्मचारियों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) फतेहाबाद की बैठक रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता हेमसा जिला प्रधान लालचंद ने की व मुख्य वक्ता के तौर पर हेमसा राज्य प्रधान शर्मिला हुड्डा ने भाग लिया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ उपप्रधान संदीप सांगवान, उपप्रधान संजीत कौशिक, उपमहासचिव हितेंद्र सिहाग भी मौजूद रहे। जिला प्रधान लालचंद ने बताया कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का टाइपिंग टेस्ट नहीं लिया जा रहा है। टाइपिंग टेस्ट से वंचित लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का प्रतिमाह अढ़ाई से 3 हजार रुपये आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि निदेशक के आदेश है कि हर 3 माह में टाइपिंग टेस्ट लिया जाए, इसके बावजूद टेस्ट नहीं लिया जा रहा, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान शर्मिला हुड्डा ने कहा कि शिक्षा विभाग में लगातार 30 साल सेवा उपरांत भी पदोन्नतियां नहीं हो रही है। पदोन्नति के अभाव में लिपिक को उसी पद से सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग में 5250 लिपिक, 465 सहायक, 58 पद आंकड़ा सहायक, 89 पद उपाधीक्षक, 41 पद अधीक्षक के स्वीकृत है। पदोन्नति के 50 प्रतिशत पद वर्षों से खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के समान वेतनमान या पदोन्नति के अभाव में लिपिक वर्गीय कर्मचारी लगातार पिछड़ रहे हैं। अगर समय रहते भाजपा सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में शामिल मांगों को लागू नहीं किया गया तो प्रत्येक गांव-गांव जाकर कर्मचारी सरकार की नीतियों की पोल खोलेंगे और खंड स्तर पर नागरिक सम्मेलन किए जाएंगे। इस अवसर पर सरोज, किरण बाला, तरसेम, महेंद्र चोपड़ा, मनदीप शर्मा, दीपेश वर्मा, राजेश मित्तल, रण सिंह, मुनीष कुमार, जिले सिंह, संजय कुमार, मोहर सिंह, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।