फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अपने अंडर आने वाले कालेजों में सरप्राइज विजिट करेंगे सीडीएलयू के उच्चाधिकारी : उपकुलपति

अपने अंडर आने वाले कालेजों में सरप्राइज विजिट करेंगे सीडीएलयू के उच्चाधिकारी : उपकुलपति

Thu, 28 Feb 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
अपने अंडर आने वाले कालेजों में सरप्राइज विजिट करेंगे सीडीएलयू के उच्चाधिकारी : उपकुलपति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी के तहत प्रदेशभर के 63 कालेज आते हैं और इन कालेजों में शिक्षा, खेल व सामाजिक गतिविधियों में सकारात्मकता निरंतरता बनी रहे, इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से सरप्राइज विजिट भी प्लान की जाएंगी। इन सरप्राइज विजिट में विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारी कॉलेज का औचक निरीक्षण कर ये जानने का प्रयास करेंगे कि सामान्य दिनों में भी इन कॉलेजों में उसी तन्मयता से काम हो रहा है अथवा नहीं। ये बातें सीडीएलयू के उपकुलपति प्रो. विजय कायत ने फतेहाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कही। वे एमएम कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे।

पत्रकारों से बातचीत में प्रो. विजय कायत ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही स्वच्छता पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें युवाओं को बड़े पैमाने पर जोड़ा जाएगा क्योंकि यही युवा कल देश का भविष्य हैं। ये अगर स्वच्छता की राह पकड़ेंगे तो आने वाला समय स्वच्छता का ही होगा। इसके अलावा उन्होंने नशे के खिलाफ भी एक बड़ा अभियान चलाने की बात भी कही। सीडीएलयू के उपकुलपति प्रो. कायत ने आगे कहा कि विश्वविद्यालय ने कई गांवों को गोद लिया है और हाल ही कोटली गांव में संपूर्ण विकास के लिए प्रयास शुरू किए हैं। कबड्डी प्रतियोगिता का जिक्र करते हुए प्रो. कायत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं का रुझान खेल की ओर बढ़ता है और जितना वो खेलों की ओर बढ़ेगा, उतना वो नशे व अन्य बुरी आदतों से दूर रहेगा। इस मौके पर उनके साथ प्रिंसिपल गुरचरण दास व एमएम कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सचिव विनोद मेहता, अशोक तनेजा, सतपाल अरोड़ा, संजय बत्रा, सुनील सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed