फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   -बड़ी भीड़ जुटा भवानी सिंह ने दिया फतेहाबाद विधानसभा में चुनावी ताल ठोकने का संकेत

-बड़ी भीड़ जुटा भवानी सिंह ने दिया फतेहाबाद विधानसभा में चुनावी ताल ठोकने का संकेत

Tue, 15 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
-बड़ी भीड़ जुटा भवानी सिंह ने दिया फतेहाबाद विधानसभा में चुनावी ताल ठोकने का संकेत
फतेहाबाद में भवानी की मेहनत दिखा रही है संगठन मजबूती का रंग : अवंतिका तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर गत देर शाम कांग्रेस प्रदेश सचिव भवानी सिंह के भट्टू रोड पर बने नये कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंची। इस दौरान भवानी सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों व पारिवारिक सदस्यों संग गाजे-बाजे के साथ अवंतिका तंवर का स्वागत किया। अवंतिका तंवर ने कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद समर्थकों से रूबरू होते हुए उन्हें लोहड़ी पर्व व मकर संक्रांति पर्व की बधाई भी दी। इस कार्यक्रम के द्वारा भवानी सिंह ने भीड़ जुटा फतेहाबाद विधानसभा से कांग्रेस में बतौर युवा उम्मीदवारी की ताल भी ठोकी।

अवंतिका तंवर ने कहा कि हालांकि वे राजनीति से दूर रहती हैं, लेकिन फिर भी प्रदेश भर में घूमने के दौरान जो माहौल उन्हें दिखाई दिया, वह प्रमाणित करता है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में डॉ. तंवर के अलावा वे या कोई अन्य सदस्य चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. तंवर का यह विशाल परिवार बड़ी जिम्मेवारी के साथ मेहनत करके कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला की रिकार्ड जीत का तोहफा पार्टी हाईकमान की झोली में डालने का काम करेगा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव भवानी सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा क्षेत्र के सभी साथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने अवंतिकता तंवर का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके सानिध्य में कार्यालय का शुभारंभ हुआ है और इस कार्यालय व भवानी सिंह को सफलता के मार्ग पर ले जाने की जिम्मेदारी भी अब अवंतिका पर ही छोड़ दी है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जयपाल सिंह लाली, ओमप्रकाश चौधरी, जगजीत हुड्डा, प्रवीन गर्ग, कृष्णा पूनिया, कुलदीप गदराना, सुभाष बिश्नोई, टेकचंद मिड्डा, सुरजीत मैडल, सुखपाल महमदकी, राजू लाली, कृति जैन, गुरदीप चहल, रामस्वरूप रामा, मंगतराम लालवास, साधूराम भूथन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

08 भवानी सिंह के कार्यालय में समर्थकों को संबोधित करती अवंतिका तंवर, साथ हैं माता कमला देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed