{"_id":"5b6c9a4d4f1c1b66428b6e00","slug":"201533844045-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हांसमेंट के खिलाफ सैक्टर तीन के निवासियों ने किया प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्हांसमेंट के खिलाफ सैक्टर तीन के निवासियों ने किया प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एन्हांसमेंट को लेकर सरकार के लचीले रुख के चलते आखिरकार सेक्टर तीन के निवासियों ने एक बार फिर आंदोलन का आगाज कर दिया है। वीरवार को सेक्टर तीन के निवासियों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एक बार फिर से एकजुटता का परिचय दिया और साफ संकेत दिए कि एन्हांसमेंट के मुद्दे पर सभी सेक्टरवासी एकजुट हैं। इस दौरान सेक्टर तीन के निवासियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और डीसी डा. हरदीप सिंह को ज्ञापन भी सौंपा।
इससे पूर्व लघु सचिवालय के बाहर स्थित पार्क में दिए धरने को संबोधित करते हुए सेक्टर तीन संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलदेव बजाज ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन के बावजूद आश्वासन को पूरा करने से पीछे हट रही है। बजाज ने कहा कि लेकिन सेक्टर तीन के निवासी इस तरह सरकार के दबाव में नहीं आएंगे और इसी लिए सरकार को चेताने के लिए सेक्टर तीन के निवासियों को धरने-प्रदर्शनों का सहारा लेना पड़ रहा है। अगर सरकार अभी भी ना चेती तो 19 अगस्त को विधानसभा घेराव के लिए भी फतेहाबाद से हजारों सेक्टर वासी पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पहले उन्हें आश्वासन मिला था कि उन सेक्टर्स की एन्हांसमेंट की गणना उन 9 बिंदुओं को आधार मानकर की जाएगी, जिन पर बैठक में आम सहमति बनी है। 31 जुलाई को री कैलकुलेशन की पूरी नियमावली हुडा की वेबसाइट पर सार्वजनिक होनी थी, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। प्रदर्शन में संघर्ष समिति के उपप्रधान पवन शर्मा, हरनाम सिंह, प्रमोद मोंगा, राम कुमार, मास्टर रामकुमार, देवीलाल, राजपाल मिताथल, राजीव ठक्कर, राकेश मखीजा, केवल कृष्ण अरोड़ा, डॉ कृष्ण कुमार, रमन आहूजा, मदन मोहन ग्रोवर, सुखदेव सिंह लेक्चरर, रघुनाथ मेहता, आशु ग्रोवर, महेंद्र नारंग, रामनारायण भादू आदि उपस्थित थे।