{"_id":"5b6b48c44f1c1b9d3e8b5d86","slug":"201533757636-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में बाल वैशाली स्कूल प्रथम व ढाणी गोमाराम स्कूल द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में बाल वैशाली स्कूल प्रथम व ढाणी गोमाराम स्कूल द्वितीय
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्कूलों में हिजरावां कलां रहा ओवरऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हिजरावां कलस्टर के प्राथमिक स्कूल खेलों का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिजरावां खुर्द के खेल मैदान में किया गया। खेलों का शुभारंभ प्राचार्य हरमिन्द्र सिंह ने किया। खेल मुकाबलों को संपन्न करवाने में प्रीतम कंबोज व हंसराज पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। इस खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने दमखम का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया।
कबड्डी खो-खो, योगा में हिजरावां कलां प्रथम रहा जबकि दूसरे स्थान पर दौलतपुर स्कूल के बच्चे रहे। रस्साकशी में बाल वैशाली स्कूल प्रथम व हिजरावां कलां द्वितीय रहा। गोला फेंक में हिजरावां कलां के सुनील ने प्रथम व अनमोल द्वितीय रहा। दौड़ के मुकाबलों में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में लवप्रीत हिजरावां कलां प्रथम व संजय द्वितीय रहा जबकि 400 मीटर दौड़ में सुखदेव हिजरावां खुर्द प्रथम व अमन बाल वैशाली स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में हिजरावां कलां प्रथम रहा वहीं लंबी कूद व ऊंची कूद में बाल वैशाली स्कूल के जसनदीप व तरुण प्रथम व सुनील व रमन द्वितीय रहे। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में बाल वैशाली स्कूल प्रथम व ढाणी गोमाराम स्कूल द्वितीय रहा। कुश्ती में दौलतपुर व बाल वैशाली स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। इस अवसर पर देवेन्द्र दहयिा, प्रीतम फुटेला, रमेश कुमार, जयप्रकाश, सतीश वर्मा, सुनीता शर्मा, खिन्द्रपाल, रमेश कम्बोज, सुनील शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।