{"_id":"5ace5fa74f1c1bd73d8b49aa","slug":"201523474343-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग करेगा किसानों को मक्का की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग करेगा किसानों को मक्का की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा किसानों को मोटे/परमल धान के स्थान पर मक्का की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहन करेगा। इसके तहत फसल विविधिकरण योजना के अंतर्गत हरियाणा में 28295 हेक्टेयर भूमि पर परमल धान के स्थान पर मक्का फसल को स्थानांतरित करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के उप निदेशक डॉ बलवंत सिंह सहारण ने बताया कि इसके अंतर्गत हाईब्रिड मक्का की उन्नत किस्मों का बीज नि:शुल्क किसानों को विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत एक किसान को अधिकतम 4 एकड़ का बीज उपलब्ध करवाया जायेगा। प्रथम चरण में यह स्कीम ऑनलाईन बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगा तथा ऑफलाईन भी धान की जगह मक्का बोने के इच्छुक किसानों के आवेदन पर विचार किया जायेगा, इसमें किसानों का आधार नंबर भी सूचि बनाते समय इंद्राज किया जायेगा।
डीडीए ने बताया कि फसल की तकनीकी समग्र सिफारिशें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसरण अनुसार होगी। विभाग की सलाह अनुसार से हरियाणा बीज विकास निगम के बीज बिक्री केन्द्रों पर प्रर्याप्त मात्रा में बीज का भंडारण किया जायेगा, जहां से किसान यह बीज प्राप्त करेंगे। यदि किसानों की अधिक मांग आती है तो मौजूदा बीज बिक्री केन्द्रों के इलावा अतिरिक्त केन्द्र खोलने पर भी विचार किया जायेगा और इच्छुक किसानों की सूचि बनाकर निदेशालय को भिजवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि यदि बीज की कीमत 2000 प्रति एकड़ से अधिक होती है तो वह अधिक राशि किसान द्वारा वहन की जायेगी जोकि बीज बिक्री केन्द्रों पर अतिरिक्त राशि मौके पर किसान से वसूल कर ली जायेगी। यह योजना खरीफ 2018 की फसल के लिए है तथा इसमें किसानों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा।