फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आढ़ती से अकड़ कर बोले डीएमओ तो भड़की जिला एसोसिएशन

आढ़ती से अकड़ कर बोले डीएमओ तो भड़की जिला एसोसिएशन

Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती से अकड़ कर बोले डीएमओ तो भड़की जिला एसोसिएशन
आढ़ती से अकड़ कर बोले डीएमओ तो भड़की जिला एसोसिएशन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो ।
जाखल
जिला आढ़ती एसोसिएशन की एक बैठक गुरुवार को जाखल के माया रिसोर्ट में आयोजित की गई। लेकिन यह बैठक उस समय हंगामे में बदल गई जब आढ़तियों से बैठक के दौरान डीएमओ हवा सिंह खोबड़ा ने एक आढ़तिया को अकड़ कर बोल दिया। बैठक में साथी आढ़ती के साथ हुए अशोभनीय व्यवहार से आढ़ती एसोसिएशन भड़क गई व उन्होंने बैठक छोड़कर अनाज मंडी स्थित कृष्णा मंदिर में आकर धरना देते हुए डीएमओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि डीएमओ को बात करने का ढंग नहीं है व उनके बर्ताव से समस्त आढ़तियों में रोष है उन्होंने डीएमओ के तबादले की मांग करते हुए कार्रवाई की भी मांग की। वहीं आढ़तियों ने चेतावनी दी कि अगर डीएमओ अपने बर्ताव पर माफी नहीं मांगी तो जिले भर की मंडियों में कल से धान खरीद नहीं करेंगे। आढ़तियों को भड़का पाकर डीएमओ उनके बीच पहुंचे व मामले पर खेद जताया। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत बर्ताव नहीं किया लेकिन फिर भी किसी को उनकी बात बुरी लगी तो उसके लिए खेद है। वहीं उन्होंने आढ़तियों को पुरानी पद्धति के अनुसार ही धान की खरीद करने व किसी भी अधिकारी द्वारा उन्हें परेशान न करने का भी भरोसा दिलाया।
जाखल मंडी में गुरुवार को जिला आढ़तिया एसोसिएशन की ओर से एक बैठक माया रिसोर्ट में रखी गई थी। जिसमें जिला प्रधान प्रेम मित्तल फतेहाबाद, रतिया प्रधान रमेश पप्पू, भूना प्रधान कैलाश चंद, टोहाना प्रधान तरसेम बंसल, जाखल प्रधान सतीश गोयल भोला, भट्टू प्रधान हुन्ना मल अपनी-अपनी कार्यकारिणी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। जाखल आढ़तियों की ओर से उप प्रधान सुरेश गर्ग पप्पू ने कहा कि धान खरीद को लेकर विभागीय अधिकारी उनके साथ कथित तोर पर धक्केशाही कर रहे हैं। हालांकि सरकार यह घोषित कर चुकी है कि धान की खरीद पुरानी पद्धति के अनुसार होगी लेकिन इसके बावजूद मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी नए-नए नियम एवं शर्तें लागू कर आढ़तियों को परेशान करने में लगे हुए हैं। जिला प्रधान प्रेम मित्तल ने बताया कि इस बैठक में भूना प्रधान ने हवा सिंह खोबड़ा से खड़े होकर एक सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जवाब देने की बजाय आढ़ती से ही अभद्र बर्ताव किया। जिससे बैठक में मौजूद सभी आढ़ती बिफर गए व उन्होंने बैठक छोड़कर कृष्णा मंदिर में धरना दे दिया व डीएमओ से इस बर्ताव पर माफी मांगने की मांग की। मामले का पता चलते ही डीएमओ कृष्णा मंदिर पहुंचे व खेद जताकर आढ़तियों को शांत किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
बैठक में रतिया से जिला सचिव शिव सोनी, राधेश्याम मित्तल, मक्खन लाल सिंगला, मदन लाल सिधानी, रिंकू सिंगला, अशोक टल्लू, कृष्ण गर्ग, शंकर लाल गर्ग, श्याम लाल गोयल, सुरेश मित्तल, गोल्डी शर्मा, भूपेंद्र खिप्पल, संदीप गोयल सहित मंडी के सभी आढ़तियों सहित जिला भर के आढ़तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed