फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गोरखपुर में बच्चों की जान जाने पर योगी आदित्यनाथ दें इस्तीफा: तंवर

गोरखपुर में बच्चों की जान जाने पर योगी आदित्यनाथ दें इस्तीफा: तंवर

Sun, 13 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में बच्चों की जान जाने पर योगी आदित्यनाथ दें इस्तीफा: तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/टोहाना।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर के अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से हुई बच्चों की मौत दुखद घटना है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उक्त बात तंवर ने शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेन्द्र बबली के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी नेता देंवेद्र बबली के भाई विनोद बबली और मनोज बबली भी रहे।
तवंर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे के प्रकरण के बाद पूरी भाजपा सरकार चंडीगढ़ सरकार पर दबाव बनाकर उनके बेटे को बचाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन मीडिया, जनता और विपक्ष के दबाव में पुलिस को मामले में गैर जमानती धाराएं लगानी पड़ी। तंवर ने भाजपा द्वारा अगले चुनाव में सीएम मनोहर लाल को दोबारा सीएम प्रोजेक्ट करने के प्रश्र पर कहा कि मनोहर सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया कि उन्हें दोबारा प्रोजेक्ट किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये भाजपा की विनाश काले विपरीत बुद्धि है, भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे। साथ ही कहा कि जो कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए, यदि वे वापस कांग्रेस में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन उनसे यह जरूर पूछा जाएगा कि वे कांग्रेस से क्यों गए थे और अब क्यों वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पद के लिए अनेक चेहरे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि कांग्रेस के पास सीएम पद के लिए अनेक चेहरे हैं तथा सभी के सांझे सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। तंवर से पूछा गया कि भाजपा सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में दोबारा चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है तो कांग्रेस का क्या निर्णय रहेगा। इस पर तंवर किसी भी कंाग्रेसी नेता का नाम लेने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed