{"_id":"594ab5734f1c1b93448b4572","slug":"201498068339-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई तो जेल काट रहा है और कोई जेल जाने की तैयार में है-सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई तो जेल काट रहा है और कोई जेल जाने की तैयार में है-सुभाष बराला
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई तो जेल काट रहा, कोई जाने की तैयार में है : सुभाष बराला
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला व भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा। बराला ने कहा कि कोई तो जेल काट रहा है और कोई जेल जाने की तैयारी में है। वे गांव कमालवाला व बलियाला में जनसभा में पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और संबधित विभाग के अधिकारियों को दूर करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने डॉक्टर स्वामीनाथन आयोग बारे बोलते हुए कहा कि स्वयं डॉक्टर स्वामीनाथन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में फसल बीमा योजना लागू करने वाले ट्विट कर प्रशंसा कर चुके हैं। डॉक्टर स्वामीनाथन ने रिपोर्ट में कहा था कि किसानों की फसल बीमा योजना लागू करनी चाहिए, यदि बीमा ना हो तो किसान को दस हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब मुआवजा देना चाहिए। इसी कड़ी को सार्थक करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में फसल बीमा योजना को लागू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि अब तक 2400 करोड़ मुआवजा प्रदेश के किसानों में बंटवा दिया गया है जो एक सराहनीय कदम है कदम है। प्रदेश में ढाई साल के शासनकाल मेें बीजेपी ने भ्रष्ट्राचार मुक्त सरकार देने का काम किया है। युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। बराला ने कमालवाला से कालवन गांव तक एक करोड़ आठ लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क आधारशिला रखी। उन्होंने लगभग दस लाख रुपये की धनराशि से बनी आंगनबाड़ी केंद्र व एचआरडीएफ स्कीम से बनी लगभग तीस लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
09 आंगन बाड़ी केन्द्र का उद्घाटन करते हुए सुभाष बराला