{"_id":"593803b54f1c1b13758b456b","slug":"201496843189-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन दुकानों को लेकर आमने-सामने आए नपा प्रशासन और देवेंद्र सिंह क्लब के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन दुकानों को लेकर आमने-सामने आए नपा प्रशासन और देवेंद्र सिंह क्लब के सदस्य
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
बुढ़लाढ़ा रोड पर स्थित शहीद देवेंद्र सिंह यादगारी पार्क के पास नपा द्वारा बनवाई जा रही दुकानों का मसला अब पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। बुधवार को दोनों पक्षों ने इस मामले में अपनी-अपनी शिकायत पुलिस थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से बुधवार को एक शिकायत दी गई है जिसमें शहीद देवेंद्र सिंह यादगारी क्लब द्वारा रतिया नपा द्वारा बनवाई जा रही दुकानों का निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया गया है। इसलिए संबंधित लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया जाए। दूसरी ओर शहीद देवेंद्र सिंह यादगारी कमेटी के सदस्यों ने भी रतिया नपा प्रशासन पर दुकानें बनवा कर दुकानें राजनीतिक चहेतों को देने का षड्यंत्र रचने का आरोप जड़ा है। पुलिस प्रशासन अब दोनों पक्षों से बात करने की बात कह रहे है।
देवेंद्र सिंह यादगारी क्लब के सदस्यों का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान उक्त जमीन शहीद देवेंद्र सिंह यादगार पार्क के लिए दी थी लेकिन रतिया नपा के कुछ अधिकारी राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर इस जगह को हड़पना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने रतिया नपा द्वारा बनवाई गई दुकानों का निर्माण रुकवाया है। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है। दूसरी ओर रतिया नपा सचिव सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि नपा प्रशासन द्वारा बकायदा 55 लाख रुपये का टेंडर छोड़कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। कमेटी ने पहले इस पर आपत्ति क्यों नहीं दर्ज करवाई।
विज्ञापन
दोनो पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया है
इस मामले में शहरी चौकी इन्चार्ज जगदीश चन्द्र का कहना है की दोनों पक्षों की शिकायत आई है तथा मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। उच्चाधिकरियों के आदेशों पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी फिलहाल दोनो पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है ।
निर्माणाधीन दुकानों को लेकर आमने-सामने आए नपा प्रशासन और क्लब के सदस्य
दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत, एक-दूसरे पर की कार्रवाई की मांग
07एफटीबीपी19 : रतिया पुलिस को ज्ञापन देते हुए शहीद देवेंद्र सिंह कल्ब सदस्य