फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   200 m from CIA Staff Office. Theft in the house of a distant jaggery-sugar trader

सीआईए स्टाफ कार्यालय से 200 मी. दूर गुड़-चीनी व्यापारी के घर में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
200 m from CIA Staff Office. Theft in the house of a distant jaggery-sugar trader
टोहाना में चारी मामले की जांच करती हुई सीन ऑफ क्राइम टीम। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। शहर के वार्ड नंबर 20 में पुरानी तहसील रोड स्थित सीआईए स्टाफ कार्यालय से 200 मीटर दूर स्थित गुड़-चीनी व्यापारी के घर से 40 तोला सोना, 700 ग्राम चांदी के जेवर और एक लाख रुपये नकदी चोरी करके ले गए। घटना 7 नवंबर रात की बताई गई है। परिवार सोमवार रात घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। वारदात के दौरान व्यापारी परिवार के साथ रोहतक गया हुआ था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। टोहाना शहर में गुड़-चीनी का कारोबार करने वाले राकेश बंसल ने बताया कि 7 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ रोहतक में गए थे। रात को परिवार के साथ वहीं रुक गए। सोमवार शाम को जब रोहतक से अपने घर आ रहे थे तो पड़ोसी तरुण जैन का फोन आया कि आपके घर का ताला हमारे घर के गेट पर लगा हुआ है। इसके बाद उन्होंने अपने भाई श्याम सुंदर के पास फोन किया। भाई ने घर पर जाकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरों में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। राकेश बंसल ने बताया कि उसके थोड़ी देर बाद वह घर पहुंचे और घर में रखे हुए जेवर व नकदी को देखा तो 40 तोला सोना व 700 ग्राम चांदी के जेवर और एक लाख रुपये की नकदी गायब थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर टोहाना शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
राकेश बंसल के भाई श्याम सुंदर बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा है। पड़ोसी के घर के आगे लगे सीसीटीवी फुटेज में 7 नवंबर की रात एक बजकर 20 मिनट पर दो संदिग्ध लड़के दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कैमरे में सिर्फ उनके जूते व पांव ही नजर आ रहे हैं। एक लड़का मोटरसाइकिल लेकर घर के आसपास चक्कर काटता हुआ भी दिखाई दे रहा है। मगर फुटेज में उसका चेहरा भी साफ दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी पहुंचे व्यापारी के घर
बड़ी चोरी का पता चलने के बाद टोहाना व्यापार मंडल के पदाधिकारी राकेश बंसल के घर पहुंचे। व्यापार मंडल टोहाना के प्रधान राजेंद्र ठकराल, पूर्व प्रधान रमेश गोयल, सचिव जोनी चावला व प्रेस प्रवक्ता पवन वधवा ने शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई। प्रधान राजेंद्र ठकराल व पूर्व प्रधान रमेश गोयल ने कहा कि वह इस मसले को लेकर थाना प्रभारी व एसपी से मिलेंगे। राजेंद्र ठकराल के अनुसार चोर शहर के बड़े व्यापारियों को टारगेट कर रहे हैं। इस कारण व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

कोट
चोरी की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। मामले की गंभीरता के साथ जांच हो रही है। सीन ऑफ क्राइम टीम भी तथ्य जुटाने में लगी हुई है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
- सुरेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी, टोहाना

टोहाना में चोरी वारदात के दौरान बिखरा हुआ सामान।

टोहाना में चोरी वारदात के दौरान बिखरा हुआ सामान।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed