फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   200 care takers appointed for those who give up addiction

Fatehabad News: नशा छोड़ने वालों पर 200 केयर टेकर नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
200 care takers appointed for those who give up addiction
फतेहाबाद में पुलिस अधीक्षक सिद्वांत जैन जानकारी देते हुए
फतेहाबाद। जो लोग नशा छोड़ रहे हैं उन 10 व्यक्तियों पर एक केयर टेकर की नियुक्ति की गई है। ऐसे 200 केयर टेकर नियुक्त किए गए हैं जो निरंतर नशा छोड़ने वालों के संपर्क में हैं और उनकी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन


उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने एक कार्यक्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि जिले में नशे की समस्या ज्यादा है। इस समस्या को जनभागीदारी से जनआंदोलन बना कर ही निपटा जा सकता है। उन्होंने बताया कि बड़े नशा तस्करों को पकड़कर उनकी प्रोपर्टी अटैच की जा रही है।
विज्ञापन


नशा तस्करों को पकड़ने के लिए स्निफर डॉग का प्रयोग किया जा रहा है। नशा तस्करों के फोन जब्त कर उनकी चैट से नशे के स्रोत पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। यदि कोई पुलिस कर्मी या अधिकारी कोताही बरतता नजर आता है तो जवाबदेही तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतिया में बुलेट, थार गाडिय़ों और ट्रैक्टरों पर अवारागर्दी कर रहे युवाओं पर नियंत्रण करने के लिए एसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस आने वाले दिनों में ऐसे युवाओं पर लगाम लगाएगी।

कॉलेजों के आसपास तैनात रहेंगी पुलिसकर्मी

महिलाओं के विरूद्ध अपराध पर रोक लगाने के लिए सादी वर्दी में महिला सिपाहियों को तैनात किया जा रहा है, ताकि ऐसे मनचलों को सबक सिखाया जाए। कॉलेज और स्कूलों के आसपास भी सिविल वर्दी में तैनात किया जाएगा। सट्टा और क्रिकेट बुकी पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन पर भी नकेल कसी जाएगी।


किसी भी थाने में दे सकते हैं शिकायत

बढ़ते साइबर क्राइम पर एसपी जैन ने कहा कि साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की है। अब लोगों को साइबर ठगी होने पर थाने में जाने की जरूरत नहीं है। वह अपने नजदीकी थाने में शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed