{"_id":"6675c4a934ea60e56509b1df","slug":"20-tola-gold-jewelery-and-cash-stolen-from-the-house-of-retired-policemans-son-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118333-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के बेटे के घर से 20 तोले सोने के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के बेटे के घर से 20 तोले सोने के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के डीसी कॉलोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोर मेन गेट का ताला तोड़कर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के बेटे घर में घुस गए। चोर अलमारी से करीब 20 तोले सोने के जेवर, नकदी और चांदी के जेवर चुराकर ले गए। वारदात के दौरान परिवार रिश्तेदारी में मौत होने पर गया हुआ था। सुबह 11 बजे परिवार गया था और दो बजे वापस लौटा तो वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
सेवानिवृत पुलिसकर्मी रामसिंह के बेटे अनिल ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में मौत हो गई है और परिवार सुबह करीब 11 बजे भोड़िया बिश्नोइयान में गया था। दोपहर करीब दो बजे लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। कमरों के भी ताले टूटे हुए मिले और अंदर अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे करीब 20 तोले सोने के जेवर, चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। चोरों ने दिनदहाड़े ही वारदात को अंजाम दिया है।
चोरों ने लगातार तोड़े ताले
परिवार के मुताबिक चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और इसके बाद कमरों में दरवाजों पर लगे ताले तोड़े। इसके अलावा अलमारियों व लॉकर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने यहां रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गली में करीब पांच पहले भी चोरी हुई थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।