फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   20 thousand quintals of wheat arrived in Fatehabad's grain markets, but not purchased

Fatehabad News: फतेहाबाद की अनाज मंडियों में आया 20 हजार क्विंटल गेहूं, पर नहीं हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
20 thousand quintals of wheat arrived in Fatehabad's grain markets, but not purchased
फतेहाबाद की अनाज मंडी में आई गेहूं की ढेरी।
फतेहाबाद। फतेहाबाद की अनाज मंडियाें में गेहूं की आवक लगातार हो रही है, लेकिन पिछले तीन दिनों से नमी का बहाना बनाकर किसानों की फसल को नहीं खरीदा जा रहा है। खराब मौसम के चलते किसानों ने अपनी अगैती गेहूं की कटाई का काम तेज कर दिया था और मंडियों में गेहूं आने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर 15 अप्रैल से मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की अनाज मंडियों में अब तक 20 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। किसान अपनी फसल बेचने को तैयार हैं, लेकिन खरीद एजेंसियां गेहूं में अधिक नमी बताकर इसे नहीं खरीद रही हैं। फतेहाबाद की अनाज मंडी में पिछले तीन दिनों से गेहूं लेकर आए बड़ोपल के किसान हरिओम, धांगड़ के रायसिंह, बोसवाल के श्रीनिवास ने बताया कि वह तीन दिन पहले अपनी गेहूं की फसल काटकर लाए थे। खरीद एजेंसियों के अधिकारी आते हैं और गेहूं में नमी अधिक बताकर चले जाते हैं। मजबूरन उनको यहां पर फसलों की रखवाली के लिए दिन-रात बैठना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने भी 15 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण मौसम में बदलाव की आशंका जताई है।
विज्ञापन


छुट्टी के दिन भी मंडी में आई गेहूं
रविवार को छुट्टी के दिन अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद नहीं होती, लेकिन फिर भी फतेहाबाद की अनाज मंडी में किसान लगातार अपनी गेहूं लाते रहे। अनाज मंडी में रविवार को ही गेहूं की 20 ढेरियां आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गेहूं में नमी फिलहाल 17 फीसदी के करीब है। किसानों को मंडी में गेहूं सुखाने के लिए कहा गया है। सोमवार से मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद आरंभ करवा दी जाएगी।

-विकास सेतिया, सचिव मार्केट कमेटी फतेहाबाद।
कोट
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 15 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से 13 अप्रैल के दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा सतही हवाएं चलने की आशंका है। इस दौरान विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 15 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed