फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   20 Amrit Sarovars, constructed at a cost of 1,746.53 lakh, will be inaugurated in the district

Fatehabad News: जिले में 1746.53 लाख से बने 20 अमृत सरोवरों का होगा लोकार्पण

Tue, 30 Jun 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
20 Amrit Sarovars, constructed at a cost of 1,746.53 lakh, will be inaugurated in the district
गांव समैण में बना अमृत सरोवर संवाद
फतेहाबाद। प्रदेशभर में विकसित 325 अमृत सरोवरों के राज्यस्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम का अंबाला में आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस कार्यक्रम का जिलास्तर पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगा जबकि मुख्यमंत्री अंबाला के नारायणगढ़ से राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि फतेहाबाद जिले में 1746.53 लाख रुपये की लागत से विकसित 20 अमृत सरोवरों का भी इसी अवसर पर लोकार्पण किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर डीपीआरसी हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रतिया विधायक जरनैल सिंह, पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़, एचएसएफडीसी चेयरमैन बलदेव ग्रोहा, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा एवं सभी ब्लाॅक समिति चेयरमैन शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन 20 गांवों के तालाब का होगा लोकार्पण
1. बनावाली (भट्टूकलां)
2. ढाबी खुर्द (भट्टूकलां)
3. डूल्ट (भूना)
4. डूल्ट (दूसरा सरोवर) (भूना)
5. नाढोड़ी (भूना)
6. नाढोड़ी (दूसरा सरोवर) (भूना)
7. बीघड़ (फतेहाबाद)
8. झलनियां (फतेहाबाद)
9. साधनवास (जाखल)
10. मढ़ (नागपुर)
11. जांडवाला सोत्तर (नागपुर)
12. रतनगढ़ (रतिया)
13. चिल्लेवाला (टोहाना)
14. चित्तैन (टोहाना)
15. डांगरा (टोहाना)
16. हैदरवाला (टोहाना)
17. कन्हड़ी (टोहाना)
18. कुलां (टोहाना)
19. समैन (टोहाना)
20. सनियाना (टोहाना)
-
प्रत्येक खंड से बुलाए गए 25 ग्रामीण
जिला परिषद के सीईओ ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे पंचायत समिति के प्रधान और सदस्यों को सूचित करें। प्रत्येक खंड से 25 ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed