फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2 patients died of corona infection

कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, सदर और शहर थाना में पहुंचा संक्रमण, पुलिस कर्मी समेत 36 संक्रमित

Sun, 06 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
2 patients died of corona infection
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला भी नहीं रूक रहा है। रविवार कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत होने की पुष्ट िहुई है। शहर फतेहाबाद के गांव धांगड़ हाल फतेहाबाद के आरके कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल था और हालत गंभीर होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर परिषद के कर्मचारियों ने संक्रमित मरीज का खाली जगह पर पीपीई किट डालकर दाह संस्कार किया। इसके अलावा गांव कलौठा निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है। 45 वर्षीय व्यक्ति बठिंडा के निजी अस्पताल में उपचाराधीन था। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति की मौत दो दिन पहले हुई है लेकिन इस संबंध में अस्पताल की तरफ से रविवार को सिविल सर्जन कार्यालय को सूचना दी गई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 17 पहुंच गया है। अहम बात यह है कि संक्रमण से मरने वालों में अधिकतर की उम्र 60 साल से ज्यादा या करीब रही है।
विज्ञापन

वहीं जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 1171 हो गई है। इसमें 453 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाद सदर थाना में भी संक्रमण फैल गया है। यहां पर तैनात पांच पुलिस कर्मचारी संक्रमित पाए हैं। इसके अलावा शहर थाना का पुलिसकर्मी जो कि विभाग का पूर्व में पीआरओ रहा है उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पुलिसकर्मी को कई दिन से बुखार की शिकायत थी। इसके अलावा भूना के वार्ड नंबर एक निवासी 31 वर्षीय युवती, फतेहाबाद निवासी 42 वर्षीय दो व्यक्ति, हंस कॉलोनी फतेहाबाद निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग, भट्टू मंडी निवासी 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। जाखल में 19 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें सात लोग संक्रमित मिले हैं। जाखल मंडी निवासी 43 वर्षीय महिला, 18 और 20 साल की दो बहनें, 60 वर्षीय बुजुर्ग, नंद कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवती और 15 वर्षीय बालक संक्रमित मिला है। एंटीजन टेस्ट में फतेहाबाद निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। इसके अलावा टोहाना के एक निजी कॉलेज का 36 वर्षीय युवक, रागगढ़ ढोबी निवासी 24 वर्षीय युवक, मेहूवाला निवासी 35 वर्षीय युवक, रतिया के बुटिक पर तैनात युवती, 20 वर्षीय रोडवेज कर्मचारी, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में तैनात 26 वर्षीय कर्मचारी, फतेहाबाद की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग, सतीश कॉलोनी फतेहाबाद निवासी 40 वर्षीय शिक्षक व उसकी मां तथा रेडिमेड कपड़े की दुकान पर तैनात 18 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

संक्रमित ने खुद को कमरे में किया बंद, बुलानी पड़ी पुलिस :
रेडिमेड कपड़े की दुकान पर कार्यरत कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जब एसवीएम वाली गली में उसके घर पहुंची तो युवक ने खुद केा कमरे में बंद कर लिया। युवक के परिजनों ने टीम के साथ दुर्व्यवहार किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकलवाकर कोविड सेंटर में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीशों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
फतेहाबाद के जिला कोर्ट में तैनात न्यायाधीशों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां पर तैनात एक कर्मचारी की रिपोर्ट पिछले पॉजिटिव आई थी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने जिला कोर्ट में तैनात न्यायाधीशों व अन्य कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

एसपी समेत 44 कर्मचारियों ने दिए सैंपल
एसपी कार्यालय में पांच कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी करते हुए लगातार सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। एसपी कार्यालय में सिक्योरिटी इंचार्ज, एसपी के पीएसओ सहित 5 पुलिस कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रविवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित पुलिस कार्यालय के 44 कर्मचारियों द्वारा कोरोना टेस्ट के लिये सैंपल दिए गए है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed