फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2.14 percent students of government schools reached 90 to 100 percent category

सरकारी स्कूलों के 2.14 फीसदी विद्यार्थी 90 से 100 प्रतिशत श्रेणी में पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
2.14 percent students of government schools reached 90 to 100 percent category
फतेहाबाद का राजकीय कन्या स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर चुका है। अब जिला स्तर पर शिक्षा विभाग दोनों कक्षाओं के परिणाम को लेकर मंथन करने में जुटा है। जिला शिक्षा विभाग ने बारहवीं कक्षा का परिणाम खंड स्तर पर जुटाया है। रिपोर्ट के मुताबिक भट्टू खंड बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 94.64 फीसदी के साथ टॉप पर रहा है जबकि रतिया खंड पीछे रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी के 2.14 फीसदी विद्यार्थी ही 90 फीसदी से 100 फीसदी अंक की श्रेणी में जा पाए हैं। 70.65 फीसदी विद्यार्थी ऐसे हैं जो प्रथम श्रेणी में आए हैं। इसके अलावा 16.74 फीसदी विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की है। 11.03 फीसदी विद्यार्थी बारहवीं कक्षा में फेल हुए हैं। जिले का बारहवीं कक्षा 88.97 फीसदी रहा है। जिसमें भट्टू खंड के 94.64 फीसदी, भूना के 87.63, फतेहाबाद खंड के 89.98, जाखल के 87.72, रतिया के 87.07 और टोहाना के 88.02 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक रतिया के और सबसे कम भट्टूकलां के विद्यार्थी हुए फेल
खंड 33 से 59.99 60 से 69.99 70 से 79.99 80 से 89.99 90 से 100 फेल
भट्टूकलां 8.5 15.42 38.3 27.19 5.23 5.36
भूना 8.62 22.7 32.76 20.22 3.33 12.37
फतेहाबाद 22.16 27.96 27.72 11.35 0.79 10.2
जाखल 14.16 33.96 24.13 13.15 2.31 12.28
रतिया 19.52 27.61 28.2 10.34 1.58 12.93
टोहाना 26.92 25.45 22.62 11.68 1.54 11.8
नोट ये आंकड़ा फीसदी में है।
विज्ञान में विद्यार्थी कमजोर, आर्ट्स में दिखाई रुचि
बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय के मुकाबले आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में अव्वल रहे हैं। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आर्ट्स संकाय में 89.74, विज्ञान में 81.48 और कॉमर्स संकाय में 87.96 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 90 से 100 फीसदी श्रेणी में आर्ट्स संकाय में 1.91, विज्ञान में 4.63 और कॉमर्स में 1.96 फीसदी शामिल हुए हैं। आर्ट्स संकाय में 10.26, विज्ञान में 18.52 और कॉमर्स में 12.04 फीसदी विद्यार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। खंड कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई थी। भट्टू टॉप पर रहा है, जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब रहा है, उनके इंचार्ज को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के इंचार्ज सम्मानित किया जाएगा।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed