{"_id":"63e52f4ce7e3ebab5a0b84b5","slug":"199-students-clear-nmms-provisional-exam-highest-in-baijalpur-school-fatehabad-news-c-21-1-51663-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: एनएमएमएस की प्रोविजनल परीक्षा में 199 छात्र पास, बैजलपुर स्कूल के सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: एनएमएमएस की प्रोविजनल परीक्षा में 199 छात्र पास, बैजलपुर स्कूल के सबसे ज्यादा
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने एनएमएमएस (राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति) का प्रोविजनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिले के 199 छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं। भूना खंड के सबसे ज्यादा 74 छात्रों ने ये परीक्षा पास की है। जारी हुए परिणाम के अनुसार भट्टूकलां के 40, रतिया के 28, टोहाना के 23, फतेहाबाद के 22 और जाखल के 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षा पिछले साल 20 नवंबर को ली गई थी। जिले से 2904 विद्यार्थियों ने ये परीक्षा पास की थी। जारी हुए प्रोविजनल परीक्षा परिणाम के बाद शिक्षा विभाग इनके अब दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद फाइनल परीक्षा परिणाम जारी होगा।
ये विद्यार्थी परीक्षा कर चुके हैं पास
वर्ष विद्यार्थी
2018-19 158
2019-20 163
2020-21 216
आवेदन के लिए सातवीं कक्षा में 55 फीसदी अंक जरूरी
राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति परीक्षा के लिए उन विद्यार्थियों से आवेदन लिए गए थे, जिन्होंने सातवीं कक्षा सरकारी स्कूल से पास की थी और अब आठवीं कक्षा भी सरकारी स्कूल से कर रहे है। सातवीं कक्षा में 55 फीसदी अंक लेना जरूरी है। अगर एनएमएमएस परीक्षा करते पास करते हैं तो तो कक्षा नौंवी से बारहवीं तक एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृति मिलेगी। अहम बात यह है कि शिक्षा विभाग ने परिवार की आय की शर्त को डेढ़ लाख से बढ़ाकर साढ़े तीन लाख कर दिया है।
विज्ञापन
कोट
शिक्षा विभाग ने एनएमएमएस का प्रोविजनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र पास हुए हैं उनके दस्तावेज जांचकर रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद फाइनल परिणाम जारी होगा। जो छात्र पास होता है उसे चार साल तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
कोट
जिले के भूना खंड के सबसे ज्यादा विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए है। बैजलपुर स्कूल के 12 छात्रों ने ये परीक्षा पास की है। विभाग जल्द ही फाइनल परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इसके बाद पास हुए छात्रों को विभाग छात्रवृत्ति देगा।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी