फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   195 applications received for setting up sports nurseries in the district

Fatehabad News: जिले में खेल नर्सरियां बनाने के लिए आए 195 आवेदन

Mon, 23 Feb 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
195 applications received for setting up sports nurseries in the district
गांव बैजलपुर में खेलते ​खिलाड़ी। फाइल फोटो
फतेहाबाद। सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर तराशने की प्रक्रिया तेज हो गई है। खेल विभाग ने जिले में नई खेल नर्सरियों की स्थापना के लिए आवेदन मांगे थे। रविवार को आखिरी दिन तक कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन


खेल विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी तय की थी। इस समय सीमा तक निजी स्कूलों, सरकारी संस्थानों और खेल अकादमियों से आवेदन प्राप्त हुए। अब विभाग की एक टीम इन सभी आवेदनपत्रों का भौतिक सत्यापन करेगी। खेल अधिकारियों ने बताया कि केवल आवेदन जमा करने से नर्सरी मिलने की गारंटी नहीं है। सभी आवेदनों का निरीक्षण करने के बाद ही चयनित संस्थानों को नर्सरी दी जाएगी।
विज्ञापन


सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एक अप्रैल से खेल मैदानों में नई नर्सरियों के संचालन से खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में तेजी आएगी। इस पहल का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल के अवसर उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

जांच में निम्नलिखित मानकों को परखा जाएगा

- खेल मैदान की उपलब्धता - क्या संबंधित संस्थान के पास खेल के मानक अनुसार पर्याप्त जगह है।

- उपकरण और सुविधाएं - खिलाड़ियों के लिए जरूरी खेल सामान और बुनियादी सुविधाएं (जैसे स्वच्छ पेयजल और चेंजिंग रूम) मौजूद हैं या नहीं।

- कोच की योग्यता - नर्सरी में प्रशिक्षण देने वाले कोच के पास आवश्यक डिग्री और अनुभव है या नहीं।

----

कबड्डी, कुश्ती और एथलेटिक्स के लिए सबसे ज्यादा आवेदन

जिला पारंपरिक रूप से कुश्ती और कबड्डी का गढ़ है। प्राप्त 195 आवेदनों में सबसे अधिक संख्या कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स और फुटबाल खेल के लिए है। इसके अलावा वॉलीबाल, कुश्ती और मुक्केबाजी नर्सरी के लिए भी आवेदन आए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आवेदनों में कबड्डी, कुश्ती और एथलेटिक्स को प्राथमिकता दी गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में फुटबाल और बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए रुझान बढ़ा है।



---

खिलाड़ियों को मिलेगा डाइट खर्च

प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत खेल नर्सरी में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को न केवल कोचिंग दी जाती है, बल्कि उन्हें खुराक भत्ता भी प्रदान किया जाता है। 8 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को 1500 रुपये हर माह व 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये हर माह दिया जाएगा।


---

मुख्यालय की ओर से जिले में नई खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए 22 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। विभिन्न खेलों की नर्सरी के लिए 195 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की भौतिक जांच करने के बाद रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी।

- विष्णु दास, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed