फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दो पूर्व विधायकों, जिप चेयरमैन सहित दर्जनों पदाधिकारियों व 1267 वर्करों ने छोड़ी इनेलो, दुष्यंत के साथ जाने का ऐलान

दो पूर्व विधायकों, जिप चेयरमैन सहित दर्जनों पदाधिकारियों व 1267 वर्करों ने छोड़ी इनेलो, दुष्यंत के साथ जाने का ऐलान

Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
दो पूर्व विधायकों, जिप चेयरमैन सहित दर्जनों पदाधिकारियों व 1267 वर्करों ने छोड़ी इनेलो, दुष्यंत के साथ जाने का ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में भी इनेलो औपचारिक रूप से दो फाड़ हो गई है। बुधवार को दो पूर्व विधायकों, जिप चेयरमैन सहित दर्जनों पदाधिकारियों और 1267 वर्करों ने इनेलो को छोड़कर दुष्यंत चौटाला के साथ जाने का एलान किया। इनेलो किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक निशान सिंह व पूर्व विधायक रण सिंह बैनीवाल की अगुवाई में जिला परिषद चेयरपर्सन गीता नांगली सहित इंडियन नेशनल लोकदल के दर्जनों पदाधिकारियों व 1267 प्राथमिक सदस्यों ने मिड-सिटी पैराडाइज में आयोजित बैठक के दौरान अपने अपने पदों से इस्तीफे इनेलो हाईकमान को भेजे। इंडियन नेशनल लोकदल से इस्तीफा देने वालों में इनेलो के कर्मचारी, चिकित्सक, एससी, लेबर, किसान, युवा विंग सहित कई प्रकोष्ठ के भी जिलाध्यक्ष शामिल रहे। इनके अलावा टोहाना, फतेहाबाद के शहरी इनेलो अध्यक्ष, युवा विंग के जिलाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी ने भी इनेलो को अलविदा कह दिया।
इनेलो के छह प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों ने भी दिए इस्तीफे
इंडियन नेशनल लोकदल से इस्तीफा देने वालों में किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक निशान सिंह, रण सिंह बैनीवाल, जिप चेयरपर्सन गीता नांगली, उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, किसान सेल के प्रदेश महाससिचव राजेंद्र बिल्ला, नगर सुधार न्यास के पूर्व चेयरमैन आत्मप्रकाश बतरा, जिप चेयरमैन पति कृष्ण नांगली, विजेंद्र साहू, पूर्ण नारंग, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधु, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिहाग, पंकज झांझड़ा, जिप सदस्य अवतार सिंह, कर्मचारी सेल के जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, लेबर सेल के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह, एससी सेल के सतबीर दहमन, चिकित्सक सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मदन लाल गुर्जर, हरियाणा ओड सभा के प्रदेशाध्यक्ष छिंदर सरपंच, पूर्व चेयरमैन भूना होशियार सिंह ढिल्लों, जगदीश पाहवा, जोनी मेहता, कुलदीप सैनी, वरिष्ठ नेता गुरमुख सिंह, अशोक मेहता, ओमकार गर्ग, फतेहाबाद शहरी प्रधान पवन चुघ, टोहाना शहरी प्रधान रमेश गोयल, मास्टर बसंत लाल, राजेंद्र सूरा, अमरपाल सरपंच, देवेंद्र मेहला, संदीप ढिल्लों नहला, शमशेर प्रधान, मौजूदा सरपंच विजय गाजूवाला, किसान सेल रतिया के अध्यक्ष बूटा सिंह, बीसी सेल रतिया के अध्यक्ष रामगोपाल सरपंच, बगीचा सिंह, रवि गढ़वाल पूर्व सरपंच, मनी सरपंच, महावीर ढाका, धर्मेंद्र ढाका पंचायत समिति सदस्य, रविंद्र बैनीवाल ठुंइया सरपंच, राम सिंह जोगी, बलवंत सिंह पूर्व सरपंच, सूबे सिंह, युवा हलका प्रधान अनिल नहला, टोहाना हलका प्रधान मनोज धारसूल, रतिया हलका प्रधान जसपाल संधु, फतेहाबाद शहरी प्रधान विकास मेहता, भूना शहरी प्रधान व पार्षद प्रवीण जैन, कामरेड भूपेंद्र भूना, अनिल नैन, राजेश सिवाच, दिलबाग सिवाच , रामकृष्ण नंबरदार, देसराज कंबोज दरियापुर, धर्मपाल कंबोज अहलीसदर, उन्नत बैनीवाल, संदीप कंबोज अहलीसदर, राममेहर धारसूल, संदीप समैण, कुश गेरा, तनुज मदान, सहित 1267 से अधिक प्राथमिक सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

दुष्यंत को बताया दूसरा चौ. देवीलाल
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक निशान सिंह ने कहा कि जिस तरह 1987 में चौ. देवीलाल के नाम की लहर चली थी, बिल्कुल वैसे ही इस बार सांसद दुष्यंत चौटाला की लहर है और इसके साथ ही प्रदेश में अगली सरकार दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में ही बनेगी। पूर्व विधायक ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के बयान का खंडन करते हुए इनेलो के संविधान के अनुसार जिला, प्रदेश व हलके में हर संगठन में एक अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 15 उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, 15 महासचिव, व 15 सचिव, कोषाध्यक्ष, एक संगठन सचिव एवं प्रचार सचिव होता है। एक प्रकोष्ठ के ही इस प्रकार 50 से अधिक पदाधिकारी बनते हैं। दरअसल अशोक अरोड़ा ने एक दिन पहले ये बयान दिया था कि इतने तो इनेलो के पदाधिकारी ही नहीं हैं, जितने इस्तीफे दिए जा रहे हैं। निशान सिंह ने कहा कि अनेक इनेलो के मौजूदा व पूर्व विधायक पार्टी गठन के बाद दुष्यंत चौटाला के साथ खड़े दिखाई देंगे। इस मौके पर उन्होंने 9 दिसंबर की जींद रैली में ढाई लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा करते हुए कहा किर ये रैली पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी। उन्होंने नेताओं व कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से जींद रैली की तैयारियों में जुटने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed