फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुलिस हिरासत से फरार हुआ हेरोइन तस्कर, दो पुलिसकर्मियों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस हिरासत से फरार हुआ हेरोइन तस्कर, दो पुलिसकर्मियों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से फरार हुआ हेरोइन तस्कर, दो पुलिसकर्मियों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। हेरोइन तस्करी के आरोप में अदालत से रिमांड पर सदर थाने में लाया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने की छत से कूदकर फरार हो गया। हवालाती के फरार होने से सदर थाने के पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसकी तलाश आरंभ कर दी गई। बाद में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को रतिया के गांव चिम्मो के पास से काबू कर लिया और राहत की सांस ली। वहीं इस मामले में शहर थाना पुलिस ने सदर थाना के मुंशी की शिकायत पर सदर थाने में तैनात एक एएसआई, हवलदार व फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुलां चौकी इंचार्ज एएसआई शैजा के नेतृत्व में गठित टीम ने नाका लगाकर चेकिंग के दौरान गांव कुलां निवासी रवि कुमार उर्फ रामा को 7 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। मामले की जांच सदर थाने में तैनात एएसआई महेंद्र सिंह व हवलदार दलबीर सिंह को दी गई थी। दोनों ने आरोपी रवि को बुधवार को अदालत में पेश करके 1 दिन का रिमांड मांगा था। बताया गया है कि इसके बाद वह रवि को अपने साथ सदर थाने में ले आए। आरोपी ने शौच जाने की बात कही तो उसको शौचालय की ओर भेज दिया गया। बताया गया है कि इस दौरान रवि पुलिस से नजर बचाकर थाने की पौड़ियों से होता हुआ छत पर चला गया और थाने के पीछे कूदकर भाग गया। रवि के भागने पर पूरे सदर थाने के पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम उसकी तलाश में लग गई। पूरे मामले पर एसपी ने डीएसपी जोगिंद्र शर्मा को हैंडल करने के आदेश दिए। डीएसपी द्वारा सीआईए इंस्पेक्टर जयभगवान, शहर पुलिस एसआई रमेश कुमार, सदर पुलिस की टीम लगातार टोहाना व आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी। 24 घंटे बाद आरोपी रवि को काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एएसआई महेंद्र सिंह, हवलदार दलबीर व आरोपी रवि के खिलाफ शहर पुलिस ने सदर थाना के मुंशी अजमेर सिंह की शिकायत पर लापरवाही व हवालात से फरार होने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस गिरफ्त से आरोपी के भागने की खबर के बाद सदर पुलिस अब सकते हैं। थाने में अब जो भी जा रहा है, उसके आने व जाने की डिटेल रजिस्टर में दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार ने बताया कि सदर थाने के एमएचसी अजमेर सिंह ने उनके पास शिकायत दी है कि कुलां चौकी पुलिस ने आरोपी कुलां निवासी रवि को 7 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। जब एएअसाई महेंद्र सिंह व एचसी दलबीर आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आए थे तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर खिसकने में कामयाब हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनो पुलिस कर्मियों व आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं एसपी दीपक सहारण ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मचारियों की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed