फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   किसान ने मजदूर को मारा थप्पड़, मजदूर गए हड़ताल पर

किसान ने मजदूर को मारा थप्पड़, मजदूर गए हड़ताल पर

Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
किसान ने मजदूर को मारा थप्पड़, मजदूर गए हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अनाजमंडी के बस स्टैंड के नजदीक वाले शैड के नीचे मंगलवार को धान की लोडिंग के दौरान एक किसान ने मजदूर को थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित मजदूरों ने किसानों को घेरकर जमकर पीटा। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद मजदूरों ने हड़ताल की घोषणा करते हुए लोडिंग व अनलोडिंग का काम रोक दिया और बस स्टैंड चौकी में पुलिस को शिकायत दी। दूसरी ओर किसान ने भी बस स्टैंड चौकी में शिकायत दी है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
अनाजमंडी के शैड के नीचे मंगलवार को धान की लोडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां पर एक मजदूर सौफित ने एक किसान को उसकी ट्रैक्टर ट्राली हटाने की बात कह दी। आरोप है कि इससे किसान गुस्से में आ गया और उसने सौफित पर हमला बोल दिया तथा थप्पड़ मारे। इस बात को लेकर मजदूरों में रोष फैल गया और वह किसान के पीछे हाथों में जेलियां व कांटे लेकर दौड़ पड़े। मजदूरों ने किसान को चारों ओर से घेरकर जमकर पीटा। बाद में मंडी में ही मौजूद कुछ लोगों ने मजदूरों को रोका और किसान को बचाया।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि यह आज की नई बात नहीं है। अक्सर किसान उनसे मारपीट करते हैं, मंडी में यह तीसरा मामला है, जब किसी किसान ने मजदूर को पीटा है। उन्होंने कहा कि वह इस अत्याचार को सहन नहीं करेगे। इसके बाद सभी मजदूरों ने मंडी में लोडिंग व अनलोडिंग का काम रुकवा दिया और किसान पर कार्रवाई की मांग को अड़ गए। मंडी में लोडिंग का काम रुकने से धान से भरी बोरियां वैसी की वैसी पड़ी हैं और दूसरी ओर धान की आवक भी जारी है। जिससे मंडी में जाम की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मजदूर एकत्रित होकर बस स्टैंड चौकी पहुंचे और शिकायत देकर आरोपी किसान पर कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर किसान दीपा ने भी पुलिस चौकी में शिकायत देकर आरोप लगाया कि मजदूरों ने उसकी ढेरी के पास ट्रक लगवा रखा था और उसकी ढेरी पर चढ़कर धान को खराब कर रहे थे। उसने मना किया तो उक्त लोग भड़क गए और उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed