{"_id":"59593ca74f1c1b57548b4759","slug":"191499020455-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहरण किए गए साढे चार साल के मासूम सागर का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहरण किए गए साढे चार साल के मासूम सागर का कोई सुराग नहीं
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48 घंटे बाद भी अपहरण चार साल का सागर लापता
सागर को तलाशने के लिए हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में अलग-अलग टीमें गठित
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
नेहरू पार्क बस्ती से अपहरण साढे़ चार साल के मासूम सागर का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों की दिलों की धड़कने बढ़ रही हैं। वहीं पुलिस ने भी सागर को तलाशने के लिए हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में अलग-अलग टीमें गठित करके भेज रखी हैं। लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। डीएसपी गुरदयाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को बच्चे को शीघ्र ढूंढ लेने का आश्वासन दिया है। बच्चे के न मिलने से परिजन पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
शुक्रवार की शाम 6 बजे ले गया था बच्चों को
नेहरू पार्क बस्ती निवासी साढे़ चार साल के सागर पुत्र पोमी वर्मा का संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अपहरण कर लिया था। तलाशने के लिए परिवार के लोग दर-दर भटके। मगर कहीं भी बच्चे का सुराग नहीं लगा। बता दें कि पहले आरोपी ने बच्चे के पिता के साथ शराब पी फिर उसके बेटे सागर को घुमाने की कहकर ले गया था।
जल्द पकड़ेंगे आरोपी को
भूना थाना के नवनियुक्त एसएचओ राजेश कुमार कमांडो ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। बच्चा सुरक्षित मिले इसको लेकर पुलिस कई प्रकार की मदद भी ले रही हैं। पुलिस बच्चे को यथाशीघ्र आरोपी सहित तलाश करके रहेगी।
विज्ञापन
09 अपहरण हुए मासूम बच्चे सागर की तलाश के लिए एसएचओ राजेश कुमार कमांडो टीम को दिशा निर्देश देते हुए ।