फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
बिजली निगमों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ने मांगों के समाधान के लिए वीरवार को केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट फतेहाबाद द्वारा डिविजन आफिस पर विरोध प्रदर्शन हुआ। कच्चे कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हरियाणा सरकार, बिजली विभाग पंचकूला के नाम कार्यकारी अभियंता को सौंपा गया। अध्यक्षता यूनिट प्रधान अमित शर्मा ने की व संचालन यूनिट सचिव प्रदीप यादव ने किया।
प्रदर्शन की मुख्य मांगों में सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना व तब तक सर्वोच्च न्यायालय के समान काम समान वेतन के फैसले को लागू करते हुए बिजली निगम के कच्चे कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा जून 2014 में बढ़े हुए वेतन के ऐरियर का भुगतान किया जाए, कच्चे कर्मचारियों की अनुभव के आधार पर वेतन बढ़ोतरी की जाए। इसके अलावा यूनियन ने हर महीने की 7 तारीख तक वेतन देने, कच्चे व पक्के कर्मचारियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह जोखिम भत्ता देने, कच्चे कर्मचारियों को भी फ्री यूनिट का लाभ देने, ठेकेदार को बीच से निकालकर कच्चे कर्मचारियों को सीधे निगमों के रोल पर रखने, उन्हें मेडिकल व अन्य भत्तों सहित दुर्घटना में चोट लगने पर इलाज का पूरा खर्च देने, आउटसोर्स पॉलिसी के तहत पार्ट-1 व पार्ट 2 के तहत लगे कर्मचारियों को समान रूप से कैजुअल लीव, सिक लीव आदि देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के राज्य सचिव अजय वशिष्ठ, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, केन्द्रीय कमेटी सदस्य विष्णु बिश्नोई ने कहा कि पिछले एक साल में प्रदेश में लाइनों पर काम करते हुए 179 कर्मचारी शहीद हुए हैं व 50 कर्मचारी अपाहिज हो गए हैं। इसमें ज्यादातर कच्चे कर्मचारी शामिल हैं। यूनियन की बार-बार मांग करने के बावजूद भी निगमों में कच्चे कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं किया जा रहा। पक्के कर्मचारी के बराबर काम करने के बावजूद आज पक्के व कच्चे कर्मचारी के वेतन में 20 से 30 हजार का अंतर है जिस कारण कच्चे कर्मचारियों को अपने परिवार के पालन पोषण में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन को बेगराज, हरकिशन कंबोज, अशोक धांगड़, अनिल सिसरिया, आमप्रकाश, भाल सिंह, प्रदीप ताखड़, परमजीत, संदीप सैनी, संदीप ढिंगसरा, शेर सिंह, संजय, रूप सिंमह आदि ने भी संबोधित किया।

बिजली के कच्चे कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
मांगें न मानने पर 5 को सर्कल ऑफिसों पर होंगे विरोध


15एफटीबीपी13 : फतेहाबाद में कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिजली निगम कार्यालय में धरना देते कर्मचारी।
15एफटीबीपी14 : फतेहाबाद में कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिजली निगम कार्यालय में धरना के बाद अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed