फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   185 cases registered in eight months, 335 drug peddlers arrested

आठ माह में 185 मामले दर्ज, 335 नशा तस्कर हुए गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
185 cases registered in eight months, 335 drug peddlers arrested
फतेहाबाद। जिले में दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई जिलों से नशे की तस्करी हो रही है। पंजाब में भी दिल्ली से नशा सप्लाई हो रहा है जो कि जिले से होकर जा रहा है। इसमें महिला तस्कर भी शामिल हैं। पिछले आठ माह में जिले में नशा तस्करी के 185 मामले दर्ज किए गए और 335 नशा तस्करों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की माने तो हेरोइन नशा की सबसे ज्यादा सप्लाई दिल्ली से हो रही है। नाइजीरियन यहां से हेरोइन नशा सप्लाई कर रहे है। सप्लायर और तस्करों के बीच वाट्सअप कॉल के जरिये संपर्क होता है और नाइजीरियन अपनी जगह बदलते रहते हैं।
विज्ञापन

आठ माह में पकड़ा गया ये नशा
पकड़ी गई मात्रा नशा
4 किलो 527 ग्राम हेरोइन
11 किलो 761 ग्राम अफीम
360 किलो 640 ग्राम चूरा पोस्त
312 किलो 891 ग्राम गांजा
45523 नशीली गोलियां
12 शीशी सिरप
50 इंजेक्शन
751 अफीम के पौधे
कोट
जिला पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार की कानून व्यवस्था की ड्यूटी के साथ-साथ लोगों को नशे से भी दूर रखने का प्रयास किया गया। नशा मुक्त फतेहाबाद अभियान को केवल अभियान न समझते हुए इस पुण्य कार्य में युवाओं के साथ-साथ आमजन भी अपना पूर्ण सहयोग दें, ताकि नशे से ग्रस्त युवा नशा त्याग कर अपनी ऊर्जा अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य व समाज हित में लगा सके। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed