{"_id":"5c76d4debdec2273724c5b54","slug":"181551291614-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी का ऐलान, बिजली चोरी रोकने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 20 लाख रुपए की ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी का ऐलान, बिजली चोरी रोकने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 20 लाख रुपए की ग्रांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी रोकने वाली ग्राम पंचायतों मिलेंगे 20 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। म्हारा गांव जगमग गांव योजना सहित अन्य सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करवाने में सहयोग करने व बिजली चोरी रोकने वाली ग्राम पंचायतों को इनाम के रूप में डी-प्लान के तहत 20 लाख रुपये तक की धनराशि गांव के चहुंमुखी विकास के लिए दी जाएगी। यह घोषणा उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने रतिया उपमंडल के गांव कमाना में देर रात्रि आयोजित खुला दरबार और रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए की। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनता के उत्थान के लिए व गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, म्हारा गांव जगमग गांव योजना, आयुष्मान भारत योजना, मनरेगा, पशुपालन सहित अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया है। उपायुक्त ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये तक की इनामी राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए सभी ग्रामीण मिलजुलकर कार्य करे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं को तत्परता से निपटाए व जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य करे। लापरवाही और कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी आयोजित होने वाले खुला दरबार व रात्रि ठहराव कार्यक्रमों के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया और सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे इन कार्यक्रमों के लिए तीन दिन पहले से ही तैयारियां आरंभ कर दे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने जिला को नशामुक्त बनाने में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और इसके लिए व्यक्ति को विभाग द्वारा दस हजार रुपये की राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। नशे की रोकथाम के लिए युवा वर्ग टोली बनाए और नशा को दूर भगाए। इस अवसर पर एसडीएम देवीलाल सिहाग, जिप सीईओ डॉ. जयबीर यादव, डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीईओ दयानंद सिहाग, डीआरओ बाल कृष्ण, डीडीएएच डॉ. काशी राम, डीडीए डॉ. बलवंत सहारण, एलडीएम अनिल कुमार मीणा, कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह, सरपंच अमनदीप कौर, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, वरूण मेहता, डॉ. वीके जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।