{"_id":"5c3e2a6ebdec22735c0042d8","slug":"181547577966-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की ताजपोशी के लिए नांगली को हटाने वाले जिप पार्षदों की एकता में दरार, बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की ताजपोशी के लिए नांगली को हटाने वाले जिप पार्षदों की एकता में दरार, बैठक स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे की ताजपोशी के लिए नांगली को हटाने वाले जिप पार्षदों की एकता में दरार, बैठक स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । महज 15 दिन पहले पूर्व जिला परिषद चेयरमैन गीता नांगली को हटाने के लिए जिला परिषद सदस्यों ने जिस एकता का परिचय दिया था, वो एकता महज एक घंटे के लिए कार्यवाहक जिप चेयरमैन बनने के लिए टूटकर बिखर गई। मंगलवार को बुलाई गई जिला परिषद की विशेष बैठक सदस्यों का कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित कर दी गई। इस बैठक में कुल 18 सदस्यों का पचास फीसदी यानि 9 सदस्यों का होना अनिवार्य था। लेकिन बैठक में आठ ही जिला परिषद पार्षद पहुंचे। जिसके बाद 15 मिनट तक इंतजार करने के बाद जिला परिषद सीईओ जयवीर यादव ने बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया।
बैठक से पहले जिप भवन में मौजूद थे 12 पार्षद, ऐन मौके पर कन्नी काट गए चार पार्षद
गीता नांगली को जिला परिषद चेयरमैन पद से हटाने के बाद ये पहली बैठक थी। इस बैठक की रणनीति बनाने के लिए जिला परिषद भवन में एक बैठक भी की गई। सूत्रों की मानें तो बैठक में 12 जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कई प्रकार की चर्चा हुई। लेकिन जिला परिषद की विशेष बैठक में कार्यवाहक चेयरमैन किसे बनाया जाए, इस पर विवाद हो गया। बैठक में तय किया गया कि किसी महिला को ही चेयरमैन बनाया जाए। इसके लिए सुशीला सिहाग के नाम पर बात तय हुई, लेकिन सुशीला का नाम कई पार्षदों को मंजूर नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक कक्ष में पहुंचते ही रामचंद्र सहनाल के नाम पर सहमति बनाने का प्रयास शुरू हुआ लेकिन बीबो इंदौरा, कस्वां दंपती बैठक में शिरकत करने ही नहीं पहुंचे। कई बार रामचंद्र सहनाल, सतपाल शर्मा आदि ने अनुपस्थित पार्षदों से बात करके उन्हें बैठक में शिरकत करने के लिए कहा। लेकिन उनकी एक न चली।
रामदास पर टिकी थी मौजूद पार्षदों की निगाहें, बाइक पंक्चर होने का मैसेज आते ही सबने छोड़ी उम्मीदें
बीबो इंदौरा व कस्वां दंपती के बैठक से गैर हाजिर रहने की आशंका होते ही रामचंद्र सहनाल, अजय मेहता व सतपाल शर्मा ने मोर्चा संभाला। जिप पार्षद रामदास के परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु का मैसेज उनके पास आया था, लेकिन फिर भी उन्हें बैठक में आने को कहा गया। इसके बाद ये भी चर्चा बैठक में चली कि जाखल से बलजीत कौर व रामदास बाइक पर बैठक में शामिल होने के लिए फतेहाबाद की ओर चल दिए हैं लेकिन बाद में उनका मैसेज आया कि उनकी बाइक पंक्चर हो गई है। इसके बाद सभी पार्षदों ने उनके आने की उम्मीदें छोड़ दी और कोरम पूरा न होने के चलते बैठक को रद्द करने का ऐलान कर दिया गया।
विज्ञापन
युक्ति गोदारा भड़की, बोली, पार्षदों ने लोकतंत्र का मजाक बनाकर रख दिया
बैठक में सबसे पहले युक्ति गोदारा पहुंची और बाकी पार्षदों का उन्होंने तकरीबन पौने घंटे तक तक इंतजार किया। एक समय ऐसा भी था जब सभी अधिकारी बैठक में पहुंच चुके थे लेकिन पार्षदों की कुर्सियों पर महज युक्ति गोदारा ही बैठी थी। बाद में सतपाल शर्मा पहुंचे और जिला परिषद सीईओ जयवीर यादव के आने के बाद जाकर बाकी पार्षद बैठक में पहुंचे। लेकिन कोरम पूरा न होने के चलते बैठक स्थगित कर दी गई तो पार्षद युक्ति गोदारा का पारा चढ़ गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि कहीं तो पार्षद रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं, कहीं सचिवालय आने के बावजूद पार्षद बैठक से कन्नी काट रहे हैं। कुछ लोगों ने लोकतंत्र का मजाक बनाकर रख दिया है।
प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी थी। लगभग सभी विभागों के अधिकारी भी बैठक में पहुंच गए थे लेकिन पार्षदों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा।
जयवीर यादव, सीईओ, जिला परिषद फतेहाबाद।