{"_id":"5c2d0c6dbdec226d6e093bef","slug":"181546456173-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनिवास बने कांग्रेस व्यापार सैल जिलाध्यक्ष, मनोहर लाल उपाध्यक्ष मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनिवास बने कांग्रेस व्यापार सैल जिलाध्यक्ष, मनोहर लाल उपाध्यक्ष मनोनीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। कांग्रेस व्यापार सेल प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सरदाना ने बुधवार को भूना रोड स्थित रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर व व्यापार सैल प्रदेशाध्यक्ष पंकज डाबर के दिशा-निर्देश पर नरेश सरदाना ने विधिवत रूप से मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट किया। इस दौरान प्रदेश सचिव भवानी सिंह, वरिष्ठ नेता सुरजीत मैडल आदि ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।
नरेश सरदाना ने बताया कि व्यापार सैल की जिला इकाई में अनाज मंडी फतेहाबाद के व्यापारी राम निवास को जिला प्रधान व मनोहर लाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार ललित मखिजा को शहरी प्रधान, मंगल मित्तल को शहरी उप-प्रधान, अजय सरदाना को शहरी कमेटी सलाहकार, प्रवीन चोपड़ा को रतिया प्रधान व गौतम राठोड़ को भट्टू ब्लाक प्रधान नियुक्त किया गया है। नरेश सरदाना ने इस दौरान नयी कार्यकारिणी को बधाई देने के साथ-साथ दावा किया कि जींद उपचुनाव में प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस रिकार्ड जीत दर्ज करके आगामी चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाने की नींव रखेगी। इस अवसर पर पृथ्वीपाल शास्त्री, प्रवीन भिरड़ाना, डॉ जोगेन्द्र, पूर्णचंद कंबोज, रामकिशन कंबोज, नरेश डूडेजा, जगदीश कटारिया, सबिन्द्र थिंद, राजेन्द्र घनौत सहित कांग्रेस व्यापार सैल के सदस्य व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।