फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फरवरी 2019 तक चलेगा 20वीं पशुगणना का कार्य : उपायुक्त

फरवरी 2019 तक चलेगा 20वीं पशुगणना का कार्य : उपायुक्त

Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
फरवरी 2019 तक चलेगा 20वीं पशुगणना का कार्य : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बताया कि प्रदेश में 20वीं पशुगणना का कार्य 26 नवंबर 2018 से फरवरी 2019 तक किया जाएगा। इस दौरान सभी पशुओं जैसे गाय, भैंस, भेड़, बकरी, घोड़ा, गधा, ऊँट, हाथी, सूअर, मुर्गी तथा बतख इत्यादि की संख्या, उनकी आयु, नस्ल तथा उनसे प्राप्त उत्पादन जैसे दूध, अंडे और मांस आदि की सूचना एकत्रित की जाएगी। 19वीं पशुगणना जोकि वर्ष 2012 में की गई थी के अनुसार हरियाणा राज्य में 18.08 लाख गाय, 60.85 लाख भैंस, 3.36 लाख भेड़, 3.69 लाख बकरियां, 1.27 लाख सूअर, 37000 घोड़े व टट्टू, 19000 ऊंट, 3000 गधे, 9000 खच्चर तथा 1.78 लाख कुत्ते थे। इसके अतिरिक्त राज्य में 4.28 करोड़ कुक्कुट पक्षी थे। हरियाणा राज्य देश के 558.5 करोड़ के साथ अंडा उत्पादन में देश में छठे स्थान पर है। इसी प्रकार 209 अंडे प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष अंडा उपलब्धता के साथ आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार के बाद चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed