{"_id":"5b4f91f64f1c1b3b5a8b5ab6","slug":"181531941366-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा 23 व 24 को फतेहाबाद में: गिल्लांखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा 23 व 24 को फतेहाबाद में: गिल्लांखे
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुड्डा 23 और 24 को फतेहाबाद में : गिल्लांखेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जनक्रांति रथयात्रा में जिलाभर से भारी जन सैलाब उमड़ेगा। यह बात पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने ग्रामीण दौरों के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
पूर्व सीपीएस ने लोगों को बताया कि आगामी 23 जुलाई को सायं 7 बजे स्थानीय जवाहर चौक में विशाल जनसभा होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्यातिथि भाग लेकर लोगों को संबोधित करेंगे, वहीं 24 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जनक्रांति रथयात्रा गांव बनगांव, पीलीमंदोरी, खाबड़ा कलां, किरढ़ान, बड़ोपल, गोरखपुर व गांव नहला में पहुंचेगी। आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने कहा कि जनक्रांति यात्रा रथ यात्रा रैली सत्ता परिवर्तन की रैली होगी, इस रैली को लेकर भाजपा व इनेलो में खलबली मची हुई है। इस मौके पर ऊषा दहिया, डॉ. मुखत्यार सिंह सदर, गुलबहार सिंह, गोपाल चौधरी, अजीत माचरा, विरेंद्र नारंग, विजेंद्र सैनी सरपंच सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।