फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिलना शुरू

नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिलना शुरू

Tue, 10 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा की प्रवेश चयन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिलना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी फतेहाबाद में सत्र 2018-19 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों के चयन परीक्षा में सम्मिलित हेतु प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड होने शुरू हो चुके हैं।

इस बारे जानकारी देते हुए नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी के चेयरमैन एवं उपायुक्त हरदीप सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन किया था, वे विद्यार्थी अटल सेवा केंद्रों पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताकर प्रवेश पत्र डाउनलोड करवा सकते हैं। इसके लिए संबंधित अभ्यर्थी को अपने प्रवेश पत्र के लिए अटल सेवा केंद्र पर 10 रुपये का शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया ऑफलाइन माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी प्राचार्य के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि खारा खेड़ी में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 2018 आगामी 21 अप्रैल को खंड स्तर पर निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर प्रात: 11:30 से 1:30 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed