फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अब धुंध में घंटों नहीं करना पड़ेगा ट्रेन का इंतजार, व्हाट्स एप बताएगा ट्रेन की लोकेशन

अब धुंध में घंटों नहीं करना पड़ेगा ट्रेन का इंतजार, व्हाट्स एप बताएगा ट्रेन की लोकेशन

Mon, 11 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अब धुंध में घंटों नहीं करना पड़ेगा ट्रेन का इंतजार, व्हाट्स एप बताएगा ट्रेन की लोकेशन
सुशील सिंगला
विज्ञापन

टोहाना(फतेहाबाद)।
धुंध व कोहरे की वजह से लेट हुई ट्रेनों का इंतजार अब यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक व्हाट्स एप नंबर जारी किया है। जिस पर अब ट्रेनों की लोकेशन का पता चल जाएगा। इससे एक तो यात्रियों को लंबे समय तक रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, वहीं दूसरी ओर वह अपने जरूरी काम भी निपटा सकेंगे। जब ट्रेन स्टेशन की ओर आने लगेगी तो यात्री आसानी से वहां पर पहुंच जाएंगे। इसके अलावा अन्य यात्रियों को भी इससे सुविधा मिलेगी। यात्री व्हाट्स एप पर ट्रेन की लोकेशन जानेंगे और फिर उसके आने के समय पर वह रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएंगे।
व्हाट्स अब तक चेटिंग, संदेश भेजने, वीडियो व ऑडियो आदि भेजने के लिए ही प्रयोग होता था, लेकिन अब यह आम आदमी की परेशानियों को दूर भी करेगा। रेलवे विभाग तो यात्रियों को सुगम सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए व्हाट्स एप का प्रयोग करने लगा है। अब व्हाट्सएप पर भी ट्रेनों की जानकारी मिलेगी। रेलवे ने रेल यात्रियों को सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा प्रदान कर दी है। रेलवे ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है, जिसे अपने स्मार्ट फोन में ट्रेन लाइव स्टेशन के नाम से सेव करना होगा। इसमें ट्रेन संख्या डालते ही यात्री के फोन पर उस ट्रेन की लोकेशन का पता चल जाएगा कि यह ट्रेन फिलहाल किस जगह है और संबंधित स्टेशन पर कितने बजे पहुंचेगी। अब तक ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए यात्रियों को एनटीइएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) ऐप डाउनलोड करना पड़ रहा था, लेकिन अब व्हाट्सएप से यात्री ट्रेनों के आवागमन की जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी जानकारी
स्टेशन मास्टर मदनलाल मीणा ने बताया कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर 7349389104 जारी किया गया है। जो कि यात्रियों को यह नंबर अपने मोबाइल में ट्रेन लाइव स्टेशन के नाम से सेव करना होगा, जिसके बाद व्हाट्सएप पर इस नंबर से लाल रंग में माई का सिंबल दिखाई देगा। यात्री को किसी भी ट्रेन के आवागमन की जानकारी प्राप्त करने के लिए उस ट्रेन का पांच या छह अंकों का नंबर डालना होगा। नंबर डालने के एक सेकेंड बाद ही ट्रेन की मुख्य स्टेशनों पर रुकने की जानकारी या ट्रेन के लेट होने की जानकारी एक संदेश के माध्यम से आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में रहेगी कारगर
सर्दियों में जैसे ही धुंध शुरू होती है, ट्रेनें अक्सर कई घंटे देरी से चलती हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। व्हाट्सएप पर ट्रेन की लोकेशन का पता चलने से यात्रियों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed