फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एसपी की चैकिंग में साफ-सुथरे निकले जिले के थाने, बड़ोपल चौकी में मिली सबसे ज्यादा गंदगी

एसपी की चैकिंग में साफ-सुथरे निकले जिले के थाने, बड़ोपल चौकी में मिली सबसे ज्यादा गंदगी

Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
एसपी की चैकिंग में साफ-सुथरे निकले जिले के थाने, बड़ोपल चौकी में मिली सबसे ज्यादा गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अपनी ज्वाइनिंग के दिन से जिलेभर के थानों-चौकियों की चैकिंग पर निकले नवनियुक्त एसपी दीपक सहारण की कसौटी पर जिले के थाने खरे उतरे हैं, लेकिन जिले की पुलिस चौकियों से पुलिस अधीक्षक को खासी शिकायतें हैं। फतेहाबाद सदर थाने के अंतर्गत आने वाली बड़ोपल पुलिस चौकी को उन्होंने स्वच्छता की दृष्टि से जिले की सबसे गंदी पुलिस चौकी बताया है। साथ ही बड़ोपल चौकी के कर्मचारियों को हालात सुधारने के लिए सात दिन का समय दिया है। सात दिन के बाद एसपी सहारण फिर चौकी का निरीक्षण करेंगे और हालात नहीं सुधरे तो चौकी इंचार्ज और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। र्यवाही भी की जा सकती है। जिले के नए पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने खुद इसकी पुष्टि की है।

ज्वाइनिंग की रात को ही सिटी-सदर थाना प्रभारी को थमा दिया था नोटिस
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण स्वच्छता को लेकर कितने गंभीर हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 19 नवंबर को ज्वाइन किया और उसी रात को उन्होंने सदर और सिटी थाने का औचक निरीक्षण भी कर लिया। इतना ही नहीं, सिटी और सदर थाने में गंदगी मिलने पर उन्होंने तत्कालीन सिटी व सदर थाना प्रभारी को बकायदा कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। इसके अलावा यहां पर रिकॉर्ड का भी रखरखाव सही नहीं मिला। इसके बाद एसपी दीपक सहारण ने जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले की सभी चौकियों में स्वच्छता की कमी और अव्यवस्था मिली हैं।
विज्ञापन

दोबारा चैकिंग के दौरान भी मिली गंदगी तो होगी कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, एसपी दीपक सहारण एक सप्ताह के बाद फिर से जिले के सभी थानों और चौकियों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए एसपी सहारण ने चौकी इंचार्जों को साफ चेता दिया है कि अगर सप्ताह बाद भी उनकी चौकियों के हालात नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। बड़ोपल चौकी में सफाई की काफी दिक्कत आने के बाद एसपी ने यहां के कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल पुलिसिंग और स्वच्छता को पहली प्राथमिकता बता चुके हैं पुलिस अधीक्षक
जिले के नये पुलिस कप्तान दीपक सहारण पहले ही अधिकारियों की बैठक में सोशल पुलिसिंग और स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता बता चुके हैं। एसपी ने पुलिस थानों और चौकियों के पुलिस अधिकारियों को साफ-साफ संदेश दिया है कि पुलिस स्टेशन के परिसर में आने वाले सभी लोगों के साथ सभ्य भाषा शैली का इस्तेमाल किया जाएच और उनकी शिकायतों को तुरंत लिखा जाए। इसके अलावा रिकॉर्ड को सही ढंग से रखरखाव करने व थाना परिसरों में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने को कहा गया था।

जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया गया है। थाना परिसर तो ठीक हैं लेकिन चौकियों की हालात खराब है। बड़ोपल चौकी में सफाई संबंधित काफी काम बाकी है। सभी चौकी प्रभारियों को सफाई व बाकी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह बाद दोबारा निरीक्षण होगा।
दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed