फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   18 drinking water connections cut in Jandwala

Fatehabad News: जांडवाला में काटे 18 पेयजल कनेक्शन

Fri, 06 Jun 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
18 drinking water connections cut in Jandwala
गांव जांडवाला में पानी के अवैध कनेक्शन काटते हुए अ​धिकारी
फतेहाबाद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए ग्राम पंचायत जांडवाला सोतर में पीने के पानी पर लगाए गए सब्जी व हरा चारा के 18 कनेक्शन काटे। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध भी किया। लेकिन टीम ने पानी की बर्बादी और पुलिस कार्रवाई की चेतावनी देकर कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि आम जन तक पीने का पानी पहुंचाने के लिए व पीने की पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ गांवों व शहरों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा टीम लगाकर घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है। इस दौरान जिसने भी पीने के पानी पर सर्विस स्टेशन, हरा चारा सब्जी लगा रखी है उनके कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटे जा रहे हैं। इसके साथ-साथ विभाग उनकी सूची भी तैयार कर रहा है, जिनके बिल बकाया है उनको भी नोटिस दिया जाएगा। यदि फिर भी बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके भी कनेक्शन काटे जायेंगे, ताकि जिले के हर घर को पीने का पानी मिल सके।
विज्ञापन

इस दौरान दुर्गेश कुमार कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कहा कि जिन्होंने पीने के पानी पर हरा चारा सब्जी लगा रखी थी, उनके कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटते हुए सब्जी और हरा चारा को भी उखड़वाया गया। इस मौके पर पृथ्वी सिंह खंड संयोजक, सतबीर सिंह, इकबाल सिंह, नायब सिंह, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, नरेश कुमार व विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed