फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   18 bed nursery and OPD with the help of a pediatrician, fatehabad

एक शिशु रोग विशेषज्ञ के सहारे 18 बेड की नर्सरी और ओपीडी

Mon, 13 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
18 bed nursery and OPD with the help of a pediatrician, fatehabad
नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर शिशुओं को लेकर खड़े अभिभावक - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रयासों का दावा कर रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। जिला अस्पताल की नर्सरी और ओपीडी में एक भी रेगुलर शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं है जबकि यहां पर 18 बेड की स्पेशल केयर यूनिट है। इसके अलावा रोजाना 150 से 200 शिशुओं की ओपीडी है। लेकिन इसके बावजूद एक भी रेगुलर डॉक्टर नहीं है। एनएचएम पर तैनात एक शिशु रोग विशेषज्ञ नर्सरी और ओपीडी संभाल रहा है। एक डाक्टर को ही 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिशु रोग विशेष की यहां पर तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन एक ही डॉक्टर है। इसके अलावा नर्सरी को चलाने के लिए 8-8 घंटे की शिफ्ट में तीन डाक्टर होने चाहिए लेकिन एक ही मेडिकल आफिसर है। एक एमओ भी डेपुटेशन पर तैनात किया गया है। हालात यह है कि दिन के समय शिशु रोग विशेषज्ञ को ओपीडी और नर्सरी संभालनी पड़ रही है। इसके बाद एमओ नर्सरी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वीकृत पद स्थिति
शिशु रोग विशेषज्ञ 3 1 (रेगुलर कोई नहीं)
नर्सरी में जरूरत 3 एमओ 1 डेपुशन पर
कभी नीचे तो कभी ऊपर दौड़ रहा डॉक्टर
नागरिक अस्पताल में इस समय व्यवस्था यह है कि एक ही डॉक्टर है। उसे कभी नीचे ओपीडी देखने के लिए दौड़ना पड़ रहा है तो कभी नर्सरी में शिशु की तबीयत बिगड़ने पर ऊपर दौड़ना पड़ रहा है। नर्सरी में रोजाना 10 से 15 शिशु दाखिल हो रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर को ओपीडी छोड़कर नर्सरी में इमरजेंसी भी संभालनी पड़ रही है। इसके चलते ओपीडी में आने वाले शिशुओं को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डॉक्टरों की काफी कमी है। मेडिकल आफिसर भी करीब 95 कम हैं। डेपुटेशन पर फील्ड से डाक्टरों को बुलाकर इमरजेंसी चलानी पड़ रही है। डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यालय को लिखा गया है।
डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed