{"_id":"6984dcc81812012ddc0a737b","slug":"179-crore-rupees-released-for-new-building-in-government-school-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-148135-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राजकीय विद्यालय में नए भवन के लिए 1.79 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राजकीय विद्यालय में नए भवन के लिए 1.79 करोड़ रुपये जारी
Thu, 05 Feb 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
गांव कुलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भूमि पूजन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी स
- फोटो : 1
कुलां। गांव कुलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अब शैक्षिक सुविधाओं में सुधार होगा। शिक्षा विभाग ने विद्यालय के नवनिर्माण और सुधार के लिए 1.79 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। गुरुवार को विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने भाग लिया।
प्राचार्य राजेश ठुकराल ने बताया कि स्वीकृत राशि से विद्यालय में छह नए कमरे बनाए जाएंगे। इनमें से तीन कमरे ग्राउंड फ्लोर पर और तीन कमरे पहली मंजिल पर बनेंगे। इसके अलावा, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। पहले से स्थापित 10 कमरों में नई टाइल्स लगाई जाएंगी और स्कूल की पुरानी चहारदीवारी को तोड़कर 10 फीट ऊंची नई चहारदीवारी बनाई जाएगी।
प्राचार्य ने यह भी बताया कि पहले विद्यालय में छात्रों की संख्या के हिसाब से कक्षाओं की कमी थी, जिससे पढ़ाई में कई बार कठिनाई होती थी। अब नए कमरों के निर्माण से छात्रों और शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी, और शैक्षिक माहौल और बेहतर हो सकेगा। डीईओ संगीता बिश्नोई ने कहा कि नए भवन के निर्माण से विद्यालय में छात्रों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा। विद्यालय में कक्षाओं की कमी दूर होगी और विद्यार्थियोंको बेहतर अध्ययन का अवसर मिलेगा।