{"_id":"5c7acc19bdec224a415dd98f","slug":"171551551513-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीसी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीसी आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में मीडिया और सोशल मीडिया पर रखें कड़ी नजर : रंजन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा के सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी) राजीव रंजन ने सभी जिलों के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में निर्देश दिए हैं कि लोकसभा आम चुनाव-2019 में समाचार पत्रों, टीवी चैनल व सोशल मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाली पेड न्यूज पर एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन व मोनीटरिंग कमेटी) के अधिकारी कड़ी नजर रखें और ऐसा मामला संज्ञान में आते ही संबंधित प्रत्याशी को तुरंत नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एमसीएमसी कमेटियां गठित करके इनमें नियमानुसार अधिकारियों व प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान एमसीएमसी द्वारा किए जाने वाले कार्यों व इसकी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
सीईओ राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों, केबल टीवी, सोशल मीडिया, बल्क एसएमएस, वॉइस मैसेज व ई-पेपर आदि में विज्ञापनों के प्रकाशन व प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी कमेटी द्वारा अनुमति लेनी अनिवार्य है। प्रत्याशी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से किसी विज्ञापन का प्रसारण करने के लिए एमसीएमसी कमेटी की पूर्व अनुमति लेनी आवश्यक नहीं है। लेकिन इन विज्ञापनों का खर्च उसके खर्च में शामिल किया जाएगा। प्रत्याशी को नामांकन के दौरान अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी निर्धारित फार्म में भरकर देनी होगी। सीईओ ने बताया कि यदि कोई प्राइवेट व्यक्ति किसी प्रत्याशी के पक्ष में विज्ञापन प्रकाशित करवाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रचार के लिए प्रकाशित करवाए जाने वाले पंफलेट, पोस्टर्स व अन्य सामग्री पर प्रिंटर व पब्लिशर का नाम प्रकाशित होना जरूरी है। इसके लिए घोषणा पत्र देना भी जरूरी है जिसके न देने पर सजा का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित पेड न्यूज के मामलों को पीसीआई (प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया) में तथा टीवी चैनलों के मामलों को एनबीएसए (न्यूज ब्रॉडकास्ट स्टैंडर्ड अथॉरिटी) को भिजवाए जाएं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान विभिन्न जिलों के अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए और उनसे पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एसडीएम सरजीत नैन, जिप सीईओ डॉ. जयबीर यादव, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ अनुभव मेहता, डीआरओ बाल कृष्ण, चुनाव कानूनगो राज कुमार आदि मौजूद रहे।