फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हड़ताल : एस्मा के बावजूद रोडवेज कर्मचारियों का दावा पेन, पहिया से टूल तक सभी कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

हड़ताल : एस्मा के बावजूद रोडवेज कर्मचारियों का दावा पेन, पहिया से टूल तक सभी कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

Tue, 08 Jan 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल : एस्मा के बावजूद रोडवेज कर्मचारियों का दावा पेन, पहिया से टूल तक सभी कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
विष्णु नाढ़ोड़ी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने ट्रेड यूनियनों की ओर से घोषित आठ और नौ जनवरी की हड़ताल में शामिल होने की रणनीति तैयार कर ली है। सोमवार को जहां रोडवेज सहित विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया वहीं जिला प्रशासन ने भी हड़ताल को कमजोर करने के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
रोडवेज कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार द्वारा एस्मा लागू होने के बाद भी जिला रोडवेज यूनियन के नेताओं ने दावा किया है कि पेन, पहिये से लेकर टुल तक के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उधर परिवहन विभाग मुख्यालय से भी हड़ताल को लेकर जिला रोडवेज को विशेष गाइड लाइन जारी कर पूरी हड़ताल की वीडियोग्राफी करवाने के आदेश दिए हैं। जीएम सहित सभी अधिकारियों को सुबह तीन बजे बस स्टैंड पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए अधिकारियों ने रात को जिले में ही रात्रि ठहराव करने के लिए रेस्ट हाउस बुक करवा लिए हैं।
विज्ञापन

पूरी हड़ताल की करवाई जाएगी वीडियोग्राफी
परिवहन विभाग की तरफ से जिला विभाग को हड़ताल को लेकर विशेष गाइड लाइन जारी की गई है, जिसमें पूरी हड़ताल की वीडियोग्राफी करवाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि बाद मे हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों की पहचान की जा सके। इतना ही नहीं हड़ताल के दौरान यदि किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन होता है तो उसमें यदि कोई शरारती तत्व कोई हरकत करता है तो उसकी पहचान की जा सके। इसके लिए हड़ताल के दौरान विभाग की तरफ से लगातर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात तीन बजे बस स्टैंड पहुंचने को अधिकारियों ने बुक करवाए रेस्ट हाउस
हड़ताल को कमजोर करने के लिए परिवहन मुख्यालय ने जिला रोडवेज को आदेश दिए हैं कि जीएम, टीएम, अद्यीक्षक सहित सभी डीआई को भी रात 3 बजे बस स्टैंड पहुंचने के आदेशों के बाद सभी अधिकारियों ने रेस्ट हाउस बुक करवा लिए हैं ताकि समय पर बस स्टैंड पहुंचा जा सके।
विभाग ने डीसी व एसपी को सुरक्षा के लिए लिखा पत्र
परिवहन विभाग ने बस स्टैंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला उपायुक्त व पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर हड़ताल को लेकर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। ताकि बसें चलाते समय यदि कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार का विरोध हो तो उससे निपटा जा सके।
कर्मचारियों ने हड़ताल को लेकर की गेट मीटिंग
हड़ताल की तैयारी को लेकर सोमवार कर्मचारी संघ व ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा टीएल सब यूनिट फतेहाबाद , सब अर्बन व शहरी सब यूनिट फतेहाबाद पर गेट मीटिंगों का आयोजन किया गया। हड़ताल को लेकर ब्लाक फतेहाबाद के पदाधिकारियों ने रोडवेज, सिंचाई विभाग, आईटीआई, पशुपालन विभाग, बिजली बोर्ड, हैफेड, पब्लिक हैल्थ, मार्केट कमेटी, नगरपालिका, रोडवेज, वन विभाग, बीएंडआर, लघु सचिवालय, बीडीपीओ कार्यालय सहित अनेक विभागों में जाकर कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
हड़ताल से आमजन को आएगी परेशानी
विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण जिले के लोगों को जहां सफर करने में परेशानी होगी वहीं अन्य विभागों में भी हड़ताल के कारण कामकाज ठप होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी बसें नहीं चलने के कारण आएगी क्योंकि शहर के लोगों का गांव में तथा गांव से शहर को आने वाले लोगों को पहुंचने में दिक्कत आएगी। वहीं कालेज के विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सुबह व शाम मुख्यालय भेजी जाएगी हाजिरी
हड़ताल को लेकर परिवहन मुख्यालय ने जिला रोडवेज को सुबह 10 बजे व शाम 6 बजे सभी कर्मचारियों की हाजिरी मुख्यालय भेजने के आदेश दिए है। इतना ही नहीं सभी कर्मचारियों के अवकाश भी तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा मुख्यालय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाई भी की जाएगी।
सरकार ने लगा रखा है रोडवेज व स्वास्थ्य विभाग पर एस्मा
बीते अगस्त में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समय प्रदेश सरकार ने रोडवेज और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर एस्मा लागू किया हुआ है। ऐसे में यदि रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल के दौरान किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन करते है या बसें रोकने का प्रयास करते है तो उनके खिलाफ एस्मा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
सभी कर्मचारियों को मुख्यालय से आई गाइड लाइन और एस्मा से अवगत करवा दिया गया है। पूरी हड़ताल की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, सुरक्षा को लेकर डीसी व एसपी को पत्र लिखा गया है। बसे चलाने का पूरा प्रयास करेंगे।
- सुभाष मोंगा, टीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed