{"_id":"5b391af74f1c1b264d8b96b4","slug":"171530469111-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉपिर्यो में तेल खत्म हुआ तो वरना कार लेकर निकले थे सातों दोस्त, पांच के शव ही लौटे वापिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉपिर्यो में तेल खत्म हुआ तो वरना कार लेकर निकले थे सातों दोस्त, पांच के शव ही लौटे वापिस
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। टोहाना के शगुन मैरिज पैलेस के पास हुए सड़क हादसे में पांच दोस्तों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे का शिकार हुए दोस्तों का टोहाना आने का कार्यक्रम स्कोर्पियो गाड़ी में आने का बना था, लेकिन स्कोर्पियो का तेल खत्म होने के चलते वे वरना गाड़ी लेकर टोहाना आ गए। पुलिस ने पांचों युवकों के शव का रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। इस हादसे में घायल हुए सांड ने भी दम तोड़ दिया है। वहीं रविवार को भी इस मार्ग पर दर्जनों सांड खड़े दिखाई दिए। इस हादसे के बाद अनेक राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग नागरिक अस्पताल में पहुंच गए और मृतकों के परिवार को ढाढ़स बंधाया।
पुलिस को दिए बयान में गाड़ी चला रहे घायल सन्नी ने बताया कि वह गांव जमालपुर का रहने वाला है तथा वे दो भाई हैं। उसने बताया कि वह गांव में ही फोटो स्टूडियो पर कार्य सीख रहा था। लगभग एक माह पूर्व उसके मामा के लड़के जगसीर ने वरना कार ली थी। जिसके बाद उसने जगसीर से कार मांग ली तथा जगसीर के भाई रवि तथा उनके दोस्त जतिन, रिशु, संदीप, संदीप, विक्की व रवि पुत्र मियां सिंह को भी बुला लिया। वे सभी अपने घरेलू कार्य के लिए टोहाना आए थे। रात्रि लगभग 11 बजे वे जब कार्य को निपटाने के बाद लौट रहे थे तो मारुति एजेंसी से पहले अचानक बीच में एक काले रंग का सांड आ गया और सांड से कार टकराने के बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से कार एक दीवार के ऊपर खड़ी हो गई। जिसके बाद राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। सभी ने मिलकर उन्हें कार से बाहर निकाला तथा उन्हें नागरिक अस्पताल में ले आए। उसने बताया कि चिकित्सक ने जगसीर के भाई रवि व संदीप, जतिन, रिशु, विक्की को मृत घोषित कर दिया तथा उसके अन्य साथी रवि को नाक व सिर में चोट होने के कारण अग्रोहा रेफर कर दिया। देर रात्रि घटना की जानकारी पाकर डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, शहर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को ग्रामीणों व गो रक्षा दल के सदस्यों की मदद से कार से बाहर निकालना शुरू कर दिया। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, रीडर दलबीर सिंह, ग्रामीणों व गो रक्षा दल के सदस्यों ने घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। जमालपुर निवासी जतिन उर्फ झंडु का शव फंसा होने के कारण सबसे अंत में तथा कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।
हादसे की सूचना पाते ही विधायक सुभाष बराला ने अपने ट्विट कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना को प्रकट किया। वहीं पूर्व कृषि मंत्री सरदार परमवीर सिंह लगभग तीन घंटे अस्पताल में रहे तथा परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे। इस दौरान पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह घटना की सूचना पाकर पहुंचे तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र सिंह बबली के भाई विनोद बबली, भाजपा मार्केट कमेटी के चेयरमैन रिंकू मान, पार्षद वेद जांगड़ा, गांव जमालपुर के अनेक लोग नागरिक अस्पताल में पहुंचे हुए थे और मृतकों की आत्मिक शांति की कामना की।
विज्ञापन
युवकों के पोस्टमार्टम के दौरान शवगृह के पास सीवरेज का गंदा पानी फैला हुआ था, जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। शवगृह तक पैदल जाना मुश्किल था इसलिए मृतक युवकों के परिजनों को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शवगृह तक जाना पड़ा। मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने आलाअधिकारियों को इस बारे में सूचित किया, इसके बाद मशीन को भेजकर गंदा पानी हटाया गया।
गाड़ी की रफ्तार थी काफी तेज: डीएसपी
डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना आई थी कि शगुन मैरिज पैलेस के पास भीषण हादसा हुआ है। इसके बाद पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसकी टक्कर से सांड भी करीब 20 मीटर दूर उछलकर जा गिरा। उन्होंने बताया कि कार की रफ्तार 150 से ऊपर हो सकती है। गाड़ी 100 मीटर दूर जाकर दीवार में भिड़ी है, जिससे उसकी गति का अंदाजा लगाया जा सकता है।