{"_id":"5b070d6d4f1c1b996e8b47b5","slug":"171527188845-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स विभाग की टीम ने कई दुकानों व गोदामों पर किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स विभाग की टीम ने कई दुकानों व गोदामों पर किया निरीक्षण
Updated Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सेल टैक्स विभाग की टीम ने शहर की कई दुकानों और गोदामों पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें वस्तुओं के बिल और एमआरपी की चेकिंग की गई। विभाग ने शहर के माजरा रोड पर एक गोदाम पर छापेमारी की लेकिन वहां पर सामान और बिल का मिलान सही पाया गया। उसके बाद विभाग की ओर से शहर के सिरसा रोड पर एक ही की गाड़ी को जब्त किया गया। जिसमें मालिक के द्वारा बिल में हेरफेर करके सरकार को चूना लगाया जा रहा था। सेल टैक्स विभाग की ओर से गोदाम के मालिक को 18 हजार 500 का रुपये का जुर्माना लगाया गया और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। जुर्माना भरने के बाद ही माल और गाड़ी को छोड़ा जाएगा। टैक्स इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से वीरवार को पूरा दिन यह अभियान जारी रखा गया और टैक्स की चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा गया।