फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बिना अनुमति के चल रहा था संत रामपाल का सत्संग, पुलिस ने बीच में रूकवाया

बिना अनुमति के चल रहा था संत रामपाल का सत्संग, पुलिस ने बीच में रूकवाया

Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिना अनुमति के चल रहा था संत रामपाल का सत्संग, पुलिस ने बीच में रूकवाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव रत्ताखेडा में बरवाला के रामपाल के अनुयायियों द्वारा बिना पुलिस प्रशासन की अनुमति के चलाए जा रहे सत्संग को सदर पुलिस ने रूकवा दिया। इसके बाद अनुयायी चले गए। मामले के बाद पुलिस स्कूल के बाहर तैनात हो गई ताकि दोबारा अनुयायी जमा न हो सकें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव रत्ताखेडा के सरकारी स्कूल में रामपाल के अनुयायियों द्वारा रामपाल से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई थी तथा उसके बाद एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया था। जिसके बारे में प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की सूचना सदर पुलिस को पहुंची तो एसएचओ सोमवीर ढाका ने तुरंत टीम का गठन किया तथा मौके पर पहुंचकर सत्संग को बंद करवा दिया। जिसके बाद पुलिस वहां तैनात की गई। सदर थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि बरवाला के रामपाल के अनुयायियों द्वारा गांव में बिना अनुमति के सरकारी स्कूल में सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसके बाद उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जब इस बारे में गांव के सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि से बातचीत की तो उन्होंने भी माना कि इसको लेकर अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि बिना पुलिस अनुमति के सत्संग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed