फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   17 youth of Kirdhaan are successful, MA-B.Ed pass couple will now do Group-D job

Fatehabad News: किरढ़ान के 17 युवा कामयाब, एमए-बीएड पास दंपती अब करेंगे ग्रुप-डी की नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
17 youth of Kirdhaan are successful, MA-B.Ed pass couple will now do Group-D job
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी किए गए ग्रुप-डी के परिणाम में फतेहाबाद जिले के भी कई युवाओं का चयन हुआ है। भट्टू खंड के गांव किरढ़ान निवासी एमए-बीएड पास पति-पत्नी को भी ग्रुप-डी की सरकारी नौकरी मिली है। गांव के करीब 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें से चार अभ्यर्थी पाेस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं, इसी गांव के सगे बहन और भाई को भी चयनित किया गया है।
विज्ञापन

ग्रुप-डी की नौकरी के लिए चयनित हुए अभ्यर्थी कुलदीप ने बताया कि वह गांव किरढ़ान में ही अटल सेवा केंद्र चलाता है। उसकी पत्नी नीलम रानी गृहिणी है। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए वे अपने व्यस्त जीवन में से समय निकाल कर पढ़ाई करते थे। उनकी पत्नी नीलम रानी घर का काम करने के बाद खाली समय में पढ़ाई करती थी। घर का काम ज्यादा और बड़ा परिवार होने के कारण वह पढ़ाई करने के लिए घर से बाहर नहीं जा सकी थी। मगर फिर भी उसने हार नहीं मानी और पढ़ाई को जारी रखा। दोनों ने ही घर पर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। इसके लिए किसी कोचिंग सेंटर का सहारा नहीं लिया।
विज्ञापन

भाई व बहन भी हुए चयनित
गांव किरढ़ान के किसान परिवार के सदस्य सुनील कुमार और शर्मिला का ग्रुप-डी की नौकरी के लिए चयन हुआ है। सुनील कुमार और शर्मिला सगे भाई-बहन हैं। सुनील कुमार ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं और तीनों ही ग्रेजुएट हैं। उनके माता-पिता हिस्से पर जमीन लेकर खेती करते हैं। माता-पिता ने मेहनत-मजदूरी करके उनको पढ़ाया है। इसी की बदौलत उनको सरकारी नौकरी मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी खुले रहे अस्पताल व आईटीआई, नहीं आई अभ्यर्थियों की सूची

फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप-डी का परिणाम जारी करने के बाद सरकारी आदेशों पर महाशिवरात्रि की छुट्टी के बावजूद नागरिक अस्पताल व आईटीआई खुले रहे। नागरिक अस्पताल में तो लैब, एक्स-रे, ईसीजी केंद्र तक के कर्मचारी ड्यूटी पर रहे। मगर अभ्यर्थियों की सूची नहीं आने के कारण मेडिकल प्रक्रिया या वेरिफिकेशन संबंधी कामकाज नहीं हो सका। दिनभर आईटीआई में अधिकारी व अस्पताल में चिकित्सक अभ्यर्थियों व सूची का इंतजार करते रहे। अब शनिवार व रविवार को भी नागरिक अस्पताल व आईटीआई परिसर खुले रहेंगे। ऐसे में आगामी दोनों दिन इन संस्थानों में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने की संभावना रहेगी।


जानकारी के अनुसार रात को ही छुट्टी के दिन भी संस्थान खुले रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के पास आदेश आ गए थे। इसलिए सीएमओ के निर्देश पर जिला नागरिक अस्पताल में छाती रोग विशेषज्ञ, ईएनटी स्पेशलिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा लैब, एक्स-रे, ईसीजी केंद्र के कर्मचारियों को छुट्टी के दिन भी तैनात रखा गया। काफी देर तक अभ्यर्थियों की सूची का अधिकारी इंतजार करते रहे। इसी तरह भोड़ियाखेड़ा स्थित आईटीआई में भी प्रधानाचार्य रमेश कुमार व अन्य अनुदेशक पहुंच गए थे। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची नहीं आने के कारण वेरिफिकेशन संबंधी काम नहीं हुआ है। हो सकता है शनिवार को सूची आ जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed